53. प्रत्यक्ष कार्रवाई पर संघ कार्यकारिणी का संकल्प केबिनेट मिशन द्वारा निर्दोष साक्ष्य की अनदेखी - Page 183

164 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

एक भिन्न तत्व की तरह थे। केबिनेट मिशन हिज मेजेस्टी की सरकार की उस घोषणा से भी अनभिज्ञ नहीं होगा कि अनुसूचित जातियों पर ऐसा कोई संविधान थोपा नहीं जाएगा, जिस पर उनकी सहमति न हो। केबिनेट मिशन इस तथ्य से अनभिज्ञ नहीं होगा कि एक वर्ष पहले लॉर्ड वॉवेल की अध्यक्षता में संपन्न शिमला सम्मेलन में अनुसूचित जातियों को सवर्ण हिन्दुओं से अलग प्रतिनिधित्व दिया गया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए, कार्य-समिति को यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि जिस तरह से अनुसूचित जाति को अनदेखा किया गया है, उससे केबिनेट मिशन ने ब्रिटिश राष्ट्र का नाम बदनाम किया है।

  1. प्रेस साक्षात्कार में कार्य-समिति ने केबिनेट मिशन के बयान में यह पाया कि संविधान सभा और सलाहकार समिति में अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधित्व के लिए उन्होंने दोहरा उपबंध किया था। कार्य-समिति यह कहने को बाध्य है कि गंभीर विचार-विमर्श के लिए ये उपबंध नितांत भ्रमक और बेकार हैं। उनके द्वारा निर्धारित योजना में, मिशन ने संविधान सभा के लिए प्रान्तीय विधान सभाओं द्वारा चुनाव के लिए अनुसूचित जातियों के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं की है, जैसा उन्होंने सिक्खों और मुस्लिमों के लिए किया है। प्रान्तीय विधान सभाओं पर ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि वे संविधान सभा के लिए विनिर्दिष्ट संख्या में अनुसूचित जाति के सदस्यों का चुनाव करें। यह भी संभव है कि संविधान सभा में अनुसूचित जाति का कोई प्रतिनिधित्व ही न हों। और यदि संविधान सभा में, सवर्ण हिन्दुओं के मतों से चुने जाने पर, अनुसूचित जाति को थोड़ा बहुत प्रतिनिधित्व मिल भी जाता है तो वे अनुसूचित जाति के सच्चे हितों का कभी प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते। जहां तक सलाहकार समिति का प्रश्न है, यह संविधान सभा से पर्याप्त रूप से भिन्न नहीं हो सकता। यह केवल संविधान सभा की छाया मात्र होगी।

  2. कार्य-समिति को यह समझना बहुत कठिन जान पड़ता है कि केबिनेट मिशन यह विश्वास कैसे कर सकता है कि उन्होंने संविधान सभा और सलाहकार समिति में अनुसूचित जाति की प्रभावी आवाज उठाने के लिए पर्याप्त और अच्छा उपबंध किया है। केबिनेट मिशन को अनुसूचित जाति का सच्चा प्रतिनिधित्व दिखाने के लिए प्रचुर और अकाट्य साक्ष्य प्रस्तुत किए गए थे कि जिसमें प्रारंभिक चुनावों, जिनके लिए अनुसूचित जातियों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र थे, में चुने गए प्रतिनिधियों के बारे में दर्शाया गया कि प्रान्तीय विधान सभाओं के वर्तमान अनुसूचित जाति के सदस्य जिन्होंने प्रारंभिक चुनाव लड़ा, वे चुनाव परिणामों में सबसे नीचे रहे थे और संयुक्त निर्वाचन क्षेत्रों की जटिल प्रणाली के कारण जो सदस्य प्रारंभिक चुनावों में सबसे निचले स्तर पर थे, वे केवल सवर्ण हिन्दुओं के मतों के कारण अंतिम चुनावों में शीर्ष