202 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
देने में असफल रहता तो वे अपने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए न्योयोचित ठहराए जाते। मिशन को पूरी तरह बरगलाया गया था, यह संविधान सभा में मेरे बंगाल से चुने जाने से सिद्ध हो गया है। केबिनेट मिशन ने हाउस ऑफ कॉमन्स में बताया है कि मेरा प्रभाव बम्बई और मध्य प्रांतों तक सीमित रह गया था। तो यह कैसे हुआ कि मैं बंगाल से चुनकर आया? अपने चुनाव के संबंध में मैं आपको तीन तथ्यों से अवगत कराना चाहूंगाः पहला यह कि मैं चुनाव सिर्फ थोड़े मतों से नहीं बल्कि सर्वाधिक मत लेकर जीता हूं, जहां मैंने कांग्रेस दल के सबसे बड़े बंगाली नेता श्री शरत चन्द्र बोस तक को पराजित किया है। दूसरे, मैं किसी भी रूप में बंगाल की अनुसूचित जातियों के साथ किसी तरह के सांप्रदायिक समझौतों से नहीं जुड़ा हूं। वे विभिन्न जातियों के हैं, जिनसे मैं संबद्ध नहीं हूं। वास्तव में मेरी जाति के लोग बंगाल में नहीं रहते, तो भी बंगाली अनुसूचित जातियों ने इतने जोरदार रूप में मेरा समर्थन किया कि मैं प्रथम स्थान प्राप्त कर सका। तीसरे, यद्यपि बंगाल में अनुसूचित जातियां कांग्रेस के टिकट पर जीती थी, तथापि उन्होंने अपने दल का यह नियम तोड़ा कि उन्हें कांग्रेसी उम्मीदवार के अलावा किसी अन्य को मत नहीं देना है, और उन्होंने मुझे मत दिये। क्या इससे यह सिद्ध होता है कि बंगाल में मेरे कोई अनुयायी नहीं है? मुझे विश्वास है कि यदि केबिनेट मिशन अपने निष्कर्ष में ईमानदार है, तो उन्हें अपनी गलत राय में सुधार करना चाहिए, जो उन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स में व्यक्त की है और उन्हें अपने विचार में संशोधन करते हुए संघ को उचित मान्यता देनी चाहिए।
- अल्पसंख्यक सलाहकार समिति में अनुसूचित जातियों की प्रस्थिति के बारे में, यह आश्वासन पाकर मुझे हर्ष हुआ है कि ब्रिटिश केबिनेट अनुसूचित जातियों को एक महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक वर्ग मानती है। मुझे खेद है कि मैं इसे तब तक बार-बार दोहराता रहूंगा जब तक केबिनेट मिशन के द्वारा इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं होगी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि, आप देखेंगे कि बातचीत टूटने से पहले कांग्रेस की ओर से मौलाना अबुल कलाम आजाद ने वॉयसराय को लिखे अपने पत्र में इस विचार को जोरदार चुनौती दी, कि अनुसूचित जातियां अल्पसंख्यक वर्ग थीं। अनुसूचित जातियों को डर है कि ब्रिटिश केबिनेट द्वारा यह विचार यदि समय पर सही नहीं किया गया, तो सलाहकार समिति में अनुसूचित जातियों के मामले पर विचार नहीं किया जाएगा, क्योंकि उनमें अधिकांश कांग्रेसी सदस्य होंगे। उन्हें अल्पसंख्यक वर्ग से अलग हिन्दुओं में से एक सामाजिक समूह की हैसियत में निष्कासित कर दिया जाएगा, जैसा गांधी जी की हालिया घोषणा से होना निश्चित लगता है, क्योंकि वह सोचते हैं कि वे सरकार ने अनुसूचित जातियों के साथ कुछ भी कर सकते हैं चूंकि ब्रिटिश सरकार ने अनुसूचित जातियों को अपना समर्थन देने से इन्कार कर दिया है।