61. लार्ड पैथिक-लॉरेन्स द्वारा प्रधानमंत्री श्री एटली को लिखा गया पत्र - Page 238

219

गया था। इसका अर्थ यह हुआ कि कांग्रेस के टिकट पर जीते अनुसूचित जाति के 6 सदस्यों ने कांग्रेस के आज्ञा-पत्र का विरोध किया और डॉ. अम्बेडकर के पक्ष में वोट दिया। इससे यह परिलक्षित होता है कि कांग्रेस से संबद्ध अनुसूचित जाति के ये सदस्य अनुसूचित जाति के नेता के रुप में डॉ. अम्बेडकर का सम्मान करते हैं। यह तथ्य मिशन के बयान को पूरी तरह झुठलाता है।

  1. केबिनेट मिशन के सदस्य कहते हैं कि संविधान सभा के गठन में एकरूपता बनाए रखने के लिए उन्हें अछूतों के मामले में अंतिम चुनावों के परिणामों को आधार बनाना पड़ेगा, जैसा उन्होंने अन्य समुदायों के मामले में किया है। यह मुद्दा विशेष बहस का एक आधार है और इसमें कोई जान नहीं है। मिशन को मालूम है कि अंतिम चुनाव मुस्लिमों, भारतीय ईसाइयों और सिक्खों ने पृथक निर्वाचन क्षेत्रों के माध्यम से लड़ा था। फलस्वरूप, एकरूपता के उद्देश्य से मिशन को संविधान सभा में अछूतों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रारंभिक चुनावों के परिणामों को आधार बनाना चाहिए। मिशन ऐसा करने के लिए बाध्य था, क्योंकि बहस के दौरान सर स्टेफॉर्ड क्रिप्स ने यह माना था कि जैसा पूना समझौते में निर्धारित किया गया था, अछूतों के चुनाव के लिए अपनाई जाने वाली प्रणाली अन्यायपूर्ण थी। तब क्यों मिशन ने इसे अपने निर्णय के आधार के रूप में अपनाया था?

IV

d k
fUU kd
cp ku
D ;k

अछूतों को सन्निकट संकट में डाले जाने से बचाने

के लिए क्या किया जा सकता है

  1. केबिनेट मिशन ने संविधान सभा के गठन के माध्यम से अछूतों को पूरी तरह सवर्ण हिन्दुओं की दया पर निर्भर छोड़ दिया था, जिनका संविधान सभा में बहुमत है। अछूत हिज मेजेस्टी की सरकार द्वारा सांप्रदायिक अधिनिर्णय के तहत उन्हें दिए गए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों की बहाली और पूना समझौते की समाप्ति चाहते थे, जो उन पर गांधी जी द्वारा आमरण अनशन की कार्रवाई द्वारा जबरदस्ती लागू किया गया था। हिन्दू इसका निश्चित रूप से विरोध करेंगे। इस आलोचना के बदले में कि उन्हें हिन्दु बहुमत की दया पर छोड़ दिया गया है और केबिनेट मिशन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा के एक माध्यम के रूप में एक सलाहकार समिति के लिए अपने प्रस्तावों का प्रचार कर रहा है। यदि सलाहकार समिति की शक्तियों और गठन की जांच की जाए तो मालूम पड़ेगा कि यह निकाय निरर्थक है।

( i ) समिति की बनावट संविधान सभा की धुंधली छवि मात्र है। इसमें भी हिंदू