62. चर्चिल-अम्बेडकर वार्ता - Page 245

226 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

24 Col2 Col3 Col4 Col5 Col6
pÆpy~~&~~vEcsMdj pÆpy~~&~~vEcsMdj pÆpy~~&~~vEcsMdj pÆpy~~&~~vEcsMdj pÆpy~~&~~vEcsMdj pÆpy~~&~~vEcsMdj
Col1 Col2

डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने श्री चर्चिल से मुलाकात की और उन्हें भारत में अछूतों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। वार्ता की प्रेस रिपोर्ट इस प्रकार हैः

संपादक

लंदन, 4 नवंबरः अनुसूचित जाति के नेता डॉ. अम्बेडकर ने आज कहा कि उन्होंने प्रान्तीय सरकार मे दलित वर्गों के पृथक प्रतिनिधित्व के बारे में मि. विंस्टन चर्चिल, ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता को अपने विचारों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि उनकी यह बैठक मि. चर्चिल के वेस्टहेम, केष्ट स्थित कन्ट्री होम में हुई, जहां उन्होंने दोपहर का भोजन किया और अपने दिन का अधिकांश समय दि-वार-लीडर के साथ बिताया। उन्होंने कहा कि श्री चर्चिल बहुत सहृदय व्यक्ति हैं।

1ः दि टाइम्स ऑफ इंडिया, बधुवार 6 नवम्बर, 1946, पृ.5 पुनः मुद्रितः खेरमॉड, खण्ड 8, पृ.139