243
- सभा की वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता सभा का अध्यक्ष करेगा। उसकी
अनुपस्थिति में कोई भी उपस्थित उपाध्यक्ष जिसे निर्वाचित किया जाता है
अध्यक्षता कर सकता है।
- वार्षिक आम सभा में निम्नलिखित कार्य संपन्न किए जाएंगेः-
(क) पूर्व वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट को सुनना और अपनाना।
(ख) आगामी वर्ष के लिए प्रबंध परिषद् के लिए बारह सदस्य चुनना।
(ग) आगामी वर्ष के लिए लेखापरीक्षक नियुक्ति करना।
(घ) आगामी वर्ष के लिए एक अध्यक्ष और उपाध्यक्षों, (छह से अध्कि नहीं) को
चुनना।
- इन संस्था के अनुच्छेदों और गठन के नियमों में परिवर्तन, संशोधन रद्द
करने या जोड़ने का कार्य किसी भी समय इस प्रयोजन के लिए विशेष रूप
से बुलाई गई सभा के सदस्यों की बैठक में 80 प्रतिशत मतदान के अंतर्गत
किया जा सकता है, बशर्ते ये परिवर्तन, संशोधन रद्द करने या जोड़ने का
कार्य तब तक लागू नहीं होगा जब तक सभा के तीन-चौथाई न्यासी इसका
अनुमोदन नहीं कर देते।
बंबई में बहिष्कृत हितकारिणी सभा के क्रियाकलाप-परिशिष्ट- XI देखें।