245
(1) प्रचारः संस्थान जनता नामक समाचार-पत्र प्रकाशित करती है जिसका उद्देश्य दलित वर्गों को उनकी विशेष समस्याओं के साथ-साथ उन सामान्य समस्याओं के बारे में जागरूक करना है जो उनके रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित करती हैं। यह उन्हें अपने नागरिक अधिकारों को पाने में, अपनी शिकायतों को जनता के सामने रखने और उनमें तीव्र सुधार के पक्ष में जनमत निर्माण करने में शिक्षित करता है। समाचार-पत्र का मार्गदर्शी सिद्धांत समता है। पिछले माह तक यह पाक्षिक समाचार पत्र था। अब इसे साप्ताहिक में परिवर्तित कर दिया गया है। संस्थान, दलित वर्गों की शिक्षा के लिए विभिन्न विषयों पर समय-समय पर अन्य साहित्य भी प्रकाशित करता है।
(2) नागरिक अधिकार अभियानः हालांकि बहुत से मामले हैं जिनमें कानून नागरिक अधिकार अभियानः
दलित वर्गों को नागरिक अधिकारों की अनुमति देता है और बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं जिनमें रूढि़यां दलित वर्गों को उनसे लाभ उठाने से रोकती हैं। संस्थान के बहुत से उद्देश्यों में से एक दलित वर्गों को उनके नागरिक अधिकारों का उपयोग करने की सुरक्षा प्रदान करना है। संस्थान को उन सब मामलों का सामना करना पड़ा था जिनमें कानून की कोई रोक नहीं है लेकिन जिनमें हिंदू बहुमत ने दलित वर्गों को इस आधार पर उन अधिकारों का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी कि भारतीय समाज में ऐसा करने से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी और दलित वर्गों के रूढि़ द्वारा नियत सामाजिक स्थिति का अतिक्रमण होगा। दलित वर्गों के सदस्यों द्वारा संस्थान को की गई शिकायतों में असंख्य उनके अधिकारों के उल्लघंन से संबंधित हैं और संस्थान ने इस संबंध में अत्यधिक कार्य किया है जिसे बयान नहीं किया जा सकता, जिनमें ऐसे मामले शामिल हैं जैसे दलित वर्गों को स्कूल में जगह के लिए बस में, नौका में, या छोटी सरायों आदि में जगह के लिए मना किया गया था। नागरिक अधिकारों के उल्लघंन के वैयक्तिक मामलों के अलावा संस्थान ऐसे मामले भी लेता है, जिन्हें परीक्षण मामले कहा जा सकता है ताकि दलित वर्गों के कुछेक विषयों के संबंध में उनके नागरिक अधिकारों की सही विधिक स्थिति सुनिश्चित की जा सके। तीन वर्ष पूर्व संस्थान ने लोक जल मार्गों के बारे में दलित वर्गों के अधिकारों के प्रश्न को अपने हाथ में लिया और बहुत बड़ी लागत पर सिविल मुकद्दमा लड़ा न्ययालय ने जिसका निर्णय पहली बार में ही दलित वर्गों के पक्ष में दिया। उच्च जाति के हिंदुओं ने इस निर्णय के विरूद्ध अपील की है जो अब अपीलीय न्यायालय में लंबित है। संस्थान मंदिर में दलित वर्गों के पूजा-पाठ के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए आंदोलन