262 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
में अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व यदि लिपिक वर्ग तक ही सीमित रहता है तो समुदाय के उत्थान के संघर्ष के लिए यह बेमानी होगा चाहे कितनी ही बड़ी संख्या में ये पद उन्हें दिए जाएं। अनुसूचित जाति के छात्र के लिए प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा एक व्यक्ति की वृŸाका के दृष्टिकोण से अच्छी हो सकती है। लेकिन इससे अनुसूचित जातियों की स्थिति में सुधार नहीं होगा। अनुसूचित जातियों की प्रतिष्ठा और स्थिति में सुधार तभी आएगा जब अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधियों को लिपिक वर्गीय पदों की अपेक्षा कार्यपालक पद मिले जो निर्णायक पद होते हैं, जहां से सरकारी कार्यों को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। कार्यपालक पद की प्राप्ति के लिए स्पष्टतः शिक्षा की उच्च डिग्री का होना आवश्यक है। परिणामतः अनुसूचित जातियों की शिक्षा का प्रमुख लक्ष्य यह होना चाहिए कि जो छात्र कालेज शिक्षा तक पहुंच जाएं उनके लिए प्रावधान किया जाए ताकि वे अपनी शिक्षा पूर्ण करके कार्यपालक पदों के उपयुक्त हो सकें।
- अनुसूचित जातियों के छात्र कालेज स्तर तक पहुंचकर क्यों पढ़ाई छोड़ देते हैं इसके कुछ कारण हैं। पहला और मुख्य कारण उनकी गरीबी है, दूसरा कारण कालेज-प्रवेश में कठिनाई, तीसरा कारण शुल्कमुक्ति का न होना और चौथा कारण छात्रावास में रिहायश का अभाव। इनमें से कुछ कठिनाइयां सरकार से विŸाय सहायता द्वारा दूर हो सकती हैं। लेकिन इनमें से एक कठिनाई विŸाय सहायता से दूर नहीं हो सकती वह कालेज में प्रवेश से संबंधित है। कालेजों में प्रवेश की संख्या विश्वविद्यालय या सरकार द्वारा नियत की हुई है। केवल कुछ संख्या में लड़के प्रवेश पा सकते हैं। इससे कालेज शिक्षा पाने के इच्छुक अनुसूचित जातियों के छात्रों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह सामान्य कठिनाई जान पड़ती है। लेकिन यह अन्य समुदायों के छात्रों की अपेक्षा अनुसूचित जातियों के छात्रों को बुरी तरह प्रभावित करती है। यह इस कारण से है क्योंकि कालेज शिक्षा निजी हाथों में है और अधिकांश कालेज उन निजी निकायों द्वारा चलाए जाते हैं जो अपने संगठन और स्टाफ के मामले में सांप्रदायिक हैं। कालेजों का दृष्टिकोण अधिकांशतः सांप्रदायिक है। इस सांप्रदायिक दृष्टिकोण का प्रभाव प्रवेश देने पर पड़ता है। इस का परिणाम यह होता है कि विशेष समुदायों या उच्च समुदायों के छात्रों को प्रवेश में वरीयता दी जाती है और अनुसूचित जातियों के छात्रों को इस आधार पर प्रवेश मना कर दिया जाता है कि प्रवेश संख्या पूरी हो गई है या उन पर तब विचार किया जाता है जब कुछ रिक्तियां रह जाती हैं। बड़े शहरों में, जहां ज्यादातर कालेज स्थित हैं, जनसंख्या के आगमन से यह स्थिति भयानक रूप से बिगड़ गई है। कालेजों में प्रवेश के इच्छुक उन छात्रों की विशाल रुप से कालेज में प्रवेश का मामला पहले से अधिक मुश्किल हो गया है।