279
कालेज से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा राज्यों के अनुसूचित जातियों के लोगों के लिए कालेज एक विशेष संस्था होगी जिसमें अनुसूचित जातियों की शिक्षा के दायित्व को विशेष रुचि से पूरा किया जाएगा।
इसलिए, सोसाइटी भारतीय राज्यों के शासकों से गंभीरता से अपील करती है और उनसे सहायता के लिए निवेदन करती है कि वे इस परियोजना को मूर्त रूप देने में उदारता से योगदान करें और ऐसा करके भारत में अनुसूचित जातियों के लोगों को और विशेष रूप से अपने राज्य के अनुसूचित जातियों के लोगों के उच्च शिक्षा की उन्नति के लिए अत्यावश्यक सुविधाएं प्रदान करें। सोसाइटी इस संबंध् में कोई भी अपेक्षित अन्य सूचना प्रदान करने में गर्व महसूस करेगी।
बी. आर. अम्बेडकर
26-11-1945
44 पृथ्वी राज रोड,
नई दिल्ली।
दिल्ली प्रेस, नई दिल्ली में मुद्रित
* दलित वर्गों के लाभ के लिए बंबई में कालेज स्थापित करने के लिए बड़ौदा के महाराजा से विŸाय सहायता के लिए पुनः संपर्क किया गया था। इस संबंध में श्री के.ए. केलुसकर द्वारा डॉ. अम्बेडकर की ओर से अपील की गई थी-देखें परिशिष्ट- XIII