72. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति संघ का संविधान - Page 315

296 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

  1. राज्य परिसंघ समिति में वे सदस्य शामिल होंगे जो राज्य के भीतर जिला

परिसंघ समिति द्वारा चुने जाएंगे। इनका चुनाव राज्य की कुल अनुसूचित

जाति जनसंख्या के अनुपात में प्रत्येक जिले की अनुसूचित जाति जनसंख्या

के आधार पर राज्य कार्य समिति द्वारा निर्धारित कोटा के अनुसार होगा।

  1. ग्राम परिसंघ समिति अपने सदस्यों में से एक सभापति चुनेगी। सभापति,

कार्य समिति गठित करने के लिए ग्राम संघ समिति के सदस्यों को नामित

करेगा। कार्य समिति के सदस्यों में से सभापति एक सदस्य को सचिव और

दूसरे को कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए नामित करेगा।

  1. ताल्लुका परिसंघ समिति अपने सदस्यों में से एक सभापति चुनेगी। सभापति

ताल्लुका की कार्य समिति गठित करने के लिए ताल्लुका परिसंघ समिति

के सदस्यों को नामित करेगा। कार्य समिति के सदस्यों में से सभापति एक

सदस्य को सचिव और दूसरे को कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए

नामित करेगा।

  1. जिला परिसंघ समिति अपने सदस्यों में से एक सभापति चुनेगी। सभापति

जिले की कार्यकारिणी समिति गठित करने के लिए समिति के सदस्यों को

नामित करेगा। समिति के सदस्यों में से सभापति एक सदस्य को सचिव

और दूसरे को कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए नामित करेगा। जहां

कहीं जिला परिसंघ नहीं है वहां जिले के कार्य को राज्य कार्यकारिणी समिति

संभालेगी।

  1. राज्य परिसंघ समिति अपने सदस्यों में से एक सभापति चुनेगी। सभापति

राज्य कार्य समिति गठित करने के लिए समिति के सदस्यों को नामित

करेगा। समिति के सदस्यों में से सभापति एक सदस्य को सचिव और दूसरे

को कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए नामित करेगा।

Bu% d san zh;

भाग- IV

अनुच्छेद- VII

  1. परिसंघ के केंद्रीय संगठन में निम्नलिखित शामिल होंगेः

( i ) परिसंघ का अध्यक्ष;