72. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति संघ का संविधान - Page 335

316 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय V महासभा की सदस्यता

महसभा के सदस्यों के निम्न वर्ग होंगेः-

(1) सदस्य

(2) सह-सदस्य

(1) सदस्य के लिए शर्तें

कौन सदस्य हो सकता हैः-

कोई भी व्यक्ति जो सभा द्वारा निर्धारित दीक्षा धर्मानुष्ठान करने के पश्चात् बौद्ध धर्म में सम्यक् रुप से दीक्षित हो गया है और जिसने अपना वार्षिक अभिदान अदा कर दिया है महासभा का सदस्य होने का पात्र है। (2) सह-सदस्य

कौन सह-सदस्य हो सकता हैः-

कोई भी व्यक्ति जो महासभा के लक्ष्यों और उद्देश्यों के प्रति सहानुभूति रखता हो और बौद्ध धर्म का विरोधी न हो, वार्षिक अभिदान अदा करके महासभा का सह-सदस्य स्वीकार किया जा सकता है। (3) सदस्यता के प्रतिबंध

बशर्ते अध्यक्ष किसी विशेष मामले में यह निर्णय ले सकता है कि कोई सदस्य धम्मदीक्षा धर्मानुष्ठान न करने के बावजूद परिवीक्षाधीन ऐसी अवधि के लिए रहेगा जो अध्यक्ष द्वारा निर्धारित की जाए।

(4) परिवीक्षाधीन और सह-सदस्य सलाहकार परिषद् और साधारण परिषद् के सदस्य होने के पात्र नहीं होंगे और उन्हें मत देने का अधिकार नहीं होगा। स्पष्टीकरण

अध्यक्ष निगमों, संस्थाओं और संघों को महासभा का सदस्य बनाने की अनुमति दे सकता है। सदस्यता देय राशि

प्रत्येक सदस्य चाहे वह सदस्य या सह-सदस्य है प्रतिवर्ष 1 रुपया सदस्यता शुल्क अदा करने में असमर्थ होने पर सदस्यता समाप्त होने के साथ मत देने का अधिकार छिन सकता है जब तक कि अध्यक्ष उक्त दंड को माफ न कर दें।