358 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
निर्णय कर रहा है।
“ हम यह भी निर्णय कर रहे हैं कि स्वतंत्रता वास्तविक संविधान निर्माण से पहले प्रदान की जाएगी। इसका आशय है संविधान निर्माण का कार्य संविधान संभाओं के अपने अधिकार में होगा जिसके अधीन अल्पसंख्यकों को रहना होगा।
अनुसूचित जातियों के नेता डॉ. अम्बेडकर, जिन्होंने स्वयं स्वशासन के मामले का कार्य किया, उन्होंने मुझे बताया कि यदि उनके समुदाय के बारे में थोड़ा-सा संकेत कर दिया जाए तो वह लाभप्रद होगा।
“ मैं इसलिए विष्वास से कहता हूं कि जब नया संविधान बनेगा तो अनुसूचित वर्गों की स्थिति पर पूर्ण रुप से विचार किया जाएगा।
“ कभी-कभी यह कहा जाता है कि ब्रिटेन ने उनके लिए पर्याप्त नहीं किया है। यह सुप्रसिद्ध है कि रानी विक्टोरिया की मूल उद्धघोशणा में यह निहित है कि हमें धर्म और लोगों की आदतों के साथ ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करना है, इसी कारण ब्रिटिश उतना भी नहीं कर पाए जितना वे करना चाहते थे।
“ लेकिन बाद के वर्शों में विभिन्न युक्तियों से हमने अनुसूचित वर्गों को सुधारने का प्रयत्न किया है और अस्पृष्यता की विभीशिका को कम किया है।
“ मताधिकार समिति ने एक निर्वाचक मंडल की सिफारिश की है जिससे अनुसूचित वर्गों को अपने मामलों की स्वयं देखभाल करने का अवसर मिल सकेगा।
पूना पैक्ट
| Col1 | Col2 |
|---|---|
पूना
“ दुर्भाग्यवश मताधिकार समिति के निर्णयों को उस पूना पैक्ट द्वारा रद्द कर दिया जो श्री गांधी के सब से लंबे अनशन का परिणाम था।
“ मैं अब संविधान-निर्माण निकाय के निर्णय को प्रभावित नहीं कर सकता, लेकिन यह सुस्पष्ट है कि पूना पैक्ट के अधीन अनुसूचित जातियों को अपने उन मूलभूत प्रतिनिधियों को निर्वाचित करने का अवसर नहीं मिला जो उनके दृष्टिकोण का वास्तव में प्रतिनिधित्व करते।
“ मैं आशा करता हूं कि भारत के भाग या भागों में ऐसा संभव हो सके कि उनको अधिक उपयुक्त निर्वाचन पद्धति मिल जाए ” ।
अन्य अल्पसंख्यकों का जिक्र करने के पष्चात् श्री बटलर ने कहाः “ हम आशा करते हैं कि भावी भारत में अल्पसंख्यकों और उन यूरोपीय लोगों को जो वहां रह