360 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
| i | nnf | y |
|---|
| fd | ; |
|---|
| kWe | Ul | &o | kn&f | o | okn |
|---|
| kH | kksM |
|---|
परिशिष्ट- VII
भारत में पददलितों को अत्याचारियों के हवाले किया
गया।
कॉमन्स-वाद-विवाद में केबिनेट प्लान का भंडाभोड़
वाद-विवाद में अपने भाषण के दौरान श्री चर्चिल ने हाल में हुई लंदन वार्ता के पश्चात् ब्रिटिश सरकार के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहाः
“ कि यह घोषणा मुझे इस लंबी यात्रा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण मील का पत्थर जान पड़ता है।
“ ब्रिटिश सरकार भारत में प्रतिवादी दलों के बहुमत वाले 90,000,000 मुसलमानों और लगभग 40,000,000 से 60,000,000 के बीच अछूतों के विशेष संरक्षण के लिए जिम्मेवार है। इस प्रश्न पर उन्हें एक प्रकार से धोखा दिया गया है। कहा यह जा रहा है कि वे विशाल हिंदू समुदाय का एक छोटा-सा भाग है और वे भारतीय जीवन में अल्पसंख्यक समुदाय के रुप में पहचान किए जाने के हकदार नहीं हैं।
“ मैं प्रधान मंत्री से अवश्य यह जानना चाहूंगा कि इस विशेष मुद्दे पर सरकार को दृष्टिकोण और इरादा क्या है क्या अछूतों को एक सŸा के रुप में मानकर उन्हें सŸा वाले हक प्रदान किए जाएंगे या उन्हें उन के साथ मिला दिया जाएगा, जिन्हें वे अपना अत्याचारी मानते हैं, ताकि उनकी संख्या में और बढ़ोŸारी हो जाए? ” संविधान
सभा
संविधान सभा के स्वरुप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्पष्ट रुप से वह भारत के लिए गणतंत्र के निर्माण के लिए षीघ्र कार्यवाही करेगी। श्री चर्चिल ने कहा, वे समस्त भारतीयों की तकदीर पर विचार कर रहे हैं, जबकि एक बहुत बड़े भाग का उसमें प्रतिनिधित्व तक नहीं है।