82. परिशिष्ट-VII भारत में पददलितों को अत्याचारियों के हवाले किया गया। - Page 382

363

श्री बटलर ने आगे कहा, मैं सरकार के पिछले वक्तव्य का स्वागत करता हूं, विशेष रुप से उसके अंतिम भाग का जिसमें कहा गया है कि यह अपेक्षित नहीं है कि देश के अनिच्छुक भागों पर किसी संविधान को थोपा जाएगा। तथापि, मैं एक या दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण चाहूंगा। वक्तव्य में भारतीय जनसंख्या के बड़े भाग का देश के हिस्सें में रहने का जिक्र किया गया है। ये शब्द हम उन लोगों के लिए नए हैं जो भारतीय मामलों में निपुण हैं। सर स्टाफोर्ड क्रिप्स ने बहस में बोलते हुए बल्कि भिन्न भाषा का उपयोग किया, जिसमें निश्चयपूर्वक कहता हूं कि वह अपनी शब्दावली में पर्याप्त सीमित हैं और इससे भारत में उलझन हो सकती है, यदि इस विषय को स्पष्ट नहीं किया जाता है।

“ सर स्टाफोर्ड क्रिप्स ने कहा कि यदि मुस्लिम लींग को संविधान सभा में आने के लिए राजी नहीं किया जा सकता। तब देश के वह भाग जहां पर वे बहुमत में हैं, उन्हें इसके परिणाम से बाध्य नहीं माना जा सकता, मैं नहीं समझता कि सरकार को अपने आपको केवल मुस्लिम लींग तक सीमित रखना चाहिए। यह अधिक उचित होगा कि मुस्लिम पद की अभिव्यक्ति को संपूर्ण मुसलमानों के रुप में माना जाए और मैं आशा करत हूं कि आज उŸार देने वाले मंत्री इसकी पुष्टि करेंगे कि मुलभाव अभिभावी है और समुदाय और तत्व इसमें विचाराधीन हैं न कि केवल लींग जो समुदाय के प्रतिनिधियों की पार्टी है ” ।

श्री बटलर ने कहा, विपक्ष केवल मुस्लिम समुदाय के बारे में ही नहीं सोच रहा है बल्कि अन्य अल्पसंख्यकों के बारे में भी जिनका मामला संसद में उठाया गया है और पुनः उठाया जाएगा।

“ इसलिएकि ब्रिटेन का मिशन ठीक, ईमानदारी और कामयाबी से अपने कर्तव्य का पालन करने का अनिवार्य जान पड़ता है कि संसद और भारतीय लोगों के बीच उचित समझ स्थापित की जानी चाहिए। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि सभी दृष्टिकोणों को ठीक से प्रस्तुत कर दिया जाना चाहिए हर तथ्य को सामने रख दिया जाना चाहिए।

श्री बटलर ने कहा कि सर स्टाफोर्ड क्रिप्स के भाशण का कोई भाग इतना कम विश्वासप्रद और अधिक निंदनीय नहीं है जितना जल्दबाजी में कि सभा में अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधित्व के मामले पेश किया गया है। वह अस बात को कभी भी नहीं समझ पाए कि श्रमिक आंदोलन ने उस स्थिति को सहज स्वीकार कैसे कर लिया जिसमें भारत में निर्धनतम और अत्यधिक अल्प सुविधा प्राप्त लोगों के हितों की अवहेलना करके उन्हें उनके लंबे समय के अत्याचारियों को सौंप दिया और वह