364 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
इससे भी चकित हैं कि प्रधान मंत्री भी इस समझौते में सहायक हो गए। सरकार को किसी भी हालत में इस स्थिति को स्वीकार नहीं करना चाहिए था।
श्री (एलेक्जेंडर हस्तक्षेप करते हुए)ः- क्या श्री बटलर महसूस करते हैं कि प्रांतीय चुनावों में उनके द्वारा उल्लिखित अन्य दो वर्गों के अलावा स्वतंत्र अनुसूचित जातियों का बड़ा अंश निर्वाचित हुआ था और दूसरे, हमें अत्यावश्यक परिस्थिति में कार्रवाई करनी थी जो कि हमने की?
श्री एलेक्जेंडर ने आगे कहा, “ मताधिकार केवल पूना पैक्ट नहीं है, लेकिन यह 1935 की सरकार द्वारा 1935 के अधिनियम में सन्निविष्ट किया गया है।
“ तीसरे, क्या वह यह सुझाव देंगे कि हम नए मताधिकार का पूर्ण रुप से नया आधार अपनाएं और भारत भर में नई पंजी का संकलन करें और लंबे समय के लिए संभव नए समझौते को टाल दें? क्या हम अब उन तथ्यों का सामना नहीं करेंगे ” ?
| Col1 | Col2 |
|---|---|
| zfrfufèkRo | Col2 | Col3 |
|---|---|---|
अनुसूचित
श्री बटलरः स्वतंत्र सदस्यों के बारे में प्रथम प्रश्न निश्चित रुप से ठीक है। इस प्रश्न की जांच-पड़ताल के दौरान जो भी राय मैं प्राप्त कर सका उससे यह पता चलता है कि असंदिग्ध रुप से कांग्रेस की नियमावली से अनुसूचित जातियां इतनी आतंकित हैं कि उनमें से बहुतों ने कांग्रेस की ओर से खड़े न होकर स्वतंत्र रुप से
खड़े होने का निर्णय किया है।
श्री बटलर ने कहा कि उन्हें यह ठीक नहीं लगता कि विधान सभा में अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के प्रतिनिधि करें सरकार अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के लिए सलाहकार समिति पर निर्भर कर रही है और उन्होंने पूछा कि क्या समिति के अल्पसंख्यकों से संबंधित निर्णय संविधान में सम्मिलित किए जाएंगे।
यदि भारत में समझौता और आदान-प्रदान की भावना विद्यमान नहीं है, तो सरकार को अत्यंत गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उन्हें विश्वास है कि यदि स्थिति बिगड़ जाती है तो सरकार और आगे नेतृत्व प्रदान करेगी। यदि नई पहल जरुरी सिद्ध होती है, तो यह योजना के सरलीकरण के लिए और बात-चीत के सफल मुद्दे की पूर्व अवधि में ब्रिटिश दायित्वों की स्पष्ट स्वीकृति होनी चाहिए, अभी भी शंति-पूर्ण हल की गुंजायश है, लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि सरकार कितनी कृतसंकल्प है और कितनी होगी और यह स्थिति के खतरों का कितनी स्पष्टता से अवलोकन करती है।