9. मतदान की वितरणात्मक प्रणाली - Page 40

21

“इसके अलावा, ऐसे मामलों में पिछले अनुभव को देखते हुए यह डर होना भी सही है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता युवा नेताओं के विरोध को इस आधार पर शांत करने में कामयाब हो जाएंगे कि वह इसकी अच्छाइयों को स्वीकार कर लें अथवा इसे तहस-नहस करने को ही सही मान लें। यह विश्वास करने के लिए परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं कि छुपाए जाने के बावजूद भारत में और इंग्लैड में हाल ही में गुप्त वार्ताएं भी हुई हैं। अतः यह भी संभव है कि इस वार्ता और विचार-विमर्श के परिणामस्वरूप संविधान में कुछ छेड़छाड़ की जाएगी और फिर इसे स्वीकार करने लायक घोषित कर दिया जाएगा। मोड़

इंडिपेंडेट लेबर पार्टी की नीति का उल्लेख करते हुए डॉ. अम्बेडकर ने कहा “इंडिपेंडेट लेबर पार्टी महसूस करती है कि यह राष्ट्र के जीवन में एक मोड़ है और यह देश की प्रत्येक पार्टी का कŸार्व्य है कि वह इस प्रश्न को एक पार्टी की दृष्टि से नहीं बल्कि देश की दृष्टि से देखे। गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट में संघीय योजना के प्रतिक्रियावादी स्वरूप को कई लोगों ने ठीक प्रकार से अभी समझा नहीं है। अधिकांश भारतीय राजनेता नए संविधान से महज इसलिए असंतुष्ट लगते हैं क्योंकि इसमें किंतु-परंतु के साथ स्व-शासन के पूर्ण अधिकार पर रोक लगाई गई है। इसके खतरे को उन्होने पर्याप्ततः समझा नहीं है। और इन नेताओं के मामले में संविधान को चलने न देने की उनकी धमकी केवल थोथी ही मानी जा सकती है। मुझे डर इस बात का है कि कांग्रेस जनों में से अधिकांश अथवा अधिकांश नेता उस विषय के सम्बन्ध में इसी श्रेणी के हैं।

इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी देश की स्वतंत्रता के सम्पूर्ण राष्ट्र में विकसित होने के किसी समझौते में कोई हिस्सेदारी नहीं करेगी चाहे इसे कितना ही बड़ा नाम क्यों न दिया जाए। विकास की प्रक्रिया में संघ अत्यावश्यक हो सकता है लेकिन यह वह संघ कदापि नहीं है जो नए संविधान में परिकल्पित है।“

la?k h;
O;o LFk
d s

अपनी पार्टी द्वारा संघ की आलोचना के आधारों का उल्लेख करते हुए डॉ. अम्बेडकर ने कहा : “आलोचना के आधारों को दो समूहों में बांटा जा सकता हैः (1) अपूर्णताएं, और (2) अन्तर्निहित दोष। पहले समूह में राज्यों को दिया गया अत्यधिक प्रतिनिधित्व, नामांकनों द्वारा राज्य का प्रतिनिधित्व, ब्रिटिश भारत और राज्यों के बीच वित्तीय बोझ का असमान बंटवारा, संघीय असेम्बली में अप्रत्यक्ष निर्वाचन और गवर्नर जनरल की विशेष जिम्मेदारियों को शामिल किया जा सकता है। दूसरे समूह