90. बंबई प्रेजीडेन्सी में कानूनी शिक्षा के सुधार पर विचार - Page 409

390 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय (2)

बंबई प्रेजीडेन्सी में कानूनी शिक्षा के सुधार पर विचार

cac b

द्वारा

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, एम.ए., पी.एच.डी.,

डी.एस.सी., बार-एट-लॉ, एम.एल.सी.

बम्बई प्रेजीडेन्सी में कानूनी व्यवसाय में विभिन्न प्रकार के तत्व सम्मिलित हैं। यहाँ पद-प्रतिष्ठा में अंतर के साथ-साथ प्रशिक्षण में भी अंतर है। प्रेजीडेन्सी में कानूनी प्रेक्टिशनरों का छः विभिन्न श्रेणियाँ हैं, यथा-

  1. बैरिस्टर-एट-लॉ

  2. वकील (मूल क्षेत्र)

  3. वकील (अपीलीय क्षेत्र)

  4. बॉर काउंसिल के वकील (अपीलीय क्षेत्र)

  5. न्यायाभिकर्ता (सालिसीटर)/प्रतिवक्ता एवं

  6. मुख्तियार (इनको बम्बई के न्यायालयों में प्रैटिक्स करने का अधिकार है)

पक्टिशनरों की इन छः श्रेणियों में अपेक्षित कानूनी प्रशिक्षण की सीमा में पर्याप्त रूप से भिन्नता है। बैरिस्टर के कानूनी प्रशिक्षण का कार्यकाल तीन वर्ष के साथ एक वर्ष का चैम्बर प्रशिक्षण है। बम्बई विश्वविद्यालय से स्नातक का वकील/अधिवक्ता अपीलीय-क्षेत्र (ए.एस.) के लिये बम्बई विश्व विद्यालय से स्नातक के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून में 2 वर्ष का अनिवार्य प्रशिक्षण आवश्यक रूप से प्राप्त करना होता है। इस प्रकार कानूनी व्यवसाय करने का पात्र होने के लिए दसवीं के उपरान्त उसे छः वर्ष तक अध्ययन करना होता है। बार-काउंसिल का वकील (अपीलीय क्षेत्र) बम्बई विश्वविद्यालय के वकील (अपीलीय क्षेत्र) से भिन्न, केवल मैट्रिक होता है