436 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
परन्तु इस विशिष्ट धारा में ‘‘शक्ति’’ शब्द नहीं पाया गया। यह बहुत ही विचित्र बात है कि शक्ति शब्द से भिन्न न्यायिक सीमा से भिन्न बहुत कुछ बना है परन्तु शक्ति की व्याख्या करने वाले शब्द नहीं पाये जाते हैं। परन्तु शक्ति से न्यायिक सीमा क्या है? विधिसंहिता में न्यायिक सीमा की प्रकृति पर पूरी-तरह से विचार-विमर्श किया है और एक व्याख्यानकर्ता ने एक ही पंक्ति में इसकी परिभाषा दी है। ‘‘न्यायिक सीमा कुछ भी परन्तु न्याय के लिए न्यायाधीश सक्षम होना चाहिए’’।
यह कहा जाता है कि सम्राट की पीठ के सभी अधिकारों से युक्त सर्वोच्च न्यायालय सम्राट की पीठ के न्यायालय हैं। बेल्स में सर्वोच्च व्यावहारिक न्यायालय की न्यायिक सीमा हेनरी-8 के 34वें, एवं 35वें, सी-28 में लगभग इन्हीं शब्दों में व्यक्त की गई है। इन्हें महामहिम की लगभग सभी कालोनियों के चार्टरों में लागू किया गया है और वास्तव में एक सामान्य सूत्र, जिस विशिष्ट प्रावधान के साथ इसको सम्मिलित किया गया उसको व्यापक अर्थ दिया गया है। यहाँ यह उल्लिखित करना भी उचित होगा कि फोर्ट विलियम (मारलें डाइजेस्ट-।। पृष्ठ-551) में सर्वोच्च न्यायालय को दिये गये चार्टर में इसी प्रकार की धारा दी गई है, और यह कम्पनी के चार्टर की धारा 26वें जियो-।। पृष्ठ-446 से लिया गया है और इसका कानूनी प्रावधान निर्दिष्ट, स्थापित, प्रमाणित और प्रतिपादित करता है कि ‘‘बंगाल में फोर्ट विलियम्स के गवर्नर या प्रेजीडेन्ट और परिषद फिलहाल कुछ समय के लिए शान्ति के न्यायाधीश होंगे और उनके पास शान्ति के न्यायाधीश और ओयर एण्ड टर्मिनर (निर्णय देने वाले न्यायालयों के) के आयुक्त के सामान्य जेल के अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और कि वे या इनमें से तीन या अधिक (जहाँ गवर्नर या प्रेजीडेन्ट या उनकी अनुपस्थिति में परिषद् उक्त फोर्ट में रह रहे एक वरिष्ठ सदस्य) निर्णय देने, हिरासत की सजा देने के लिए क्रमशः बंगाल में फोर्ट विलियम पर कलकत्ता के उक्त नगर या फैक्टरी और इसके अधीनस्थ फैक्टरियों के लिए सत्र आयोजित करेंगे या कर सकेंगे, तथा शान्ति के न्यायाधीश और निर्णय और जेल की सज़ा देने वाले आयुक्त के रूप में अन्य कार्य ऐसी शक्ति, न्यायसीमा और प्राधिकार के साथ और मद्रासपट्टनम जेल की सज़ा देने वाले आयुक्त और शान्ति के न्यायाधीश के रूप में विनियमों एवं प्रतिबन्धनों के अधीन प्रदत्त अधिकारों के साथ करेंगे। मद्रास से संबंधित धारा पृष्ठ-430 पर है और यह इन शब्दों में है : हम उक्त कम्पनी और उसके उत्तराधिकारियों को अपनी इच्छा, कानूनी प्रावधान, प्रतिपादित और निरूपित करते हैं कि वे फिलहाल कुछ समय के लिए फोर्ट सेन्ट जार्ज के गवर्नर या प्रेजीडेन्ट और परिषद् शान्ति के न्यायाधीश होंगे तथा मद्रासपट्टनम् और फोर्ट सेन्ट जार्ज, फोर्ट सेन्ट डेविड, वीजपट्टनम, सुमात्रा के समुद्री तट पर फैक्टरियों और उक्त फोर्ट