459
कांग्रेस ने अस्पृश्यों को उपेक्षित करने की दिशा में अपनी पूरी ऊर्जा केन्द्रित की हुई है। श्री गाँधी ने मुसलमानों से सम्पर्क किया है तथा अस्पृश्यों को हटाने की एक योजना तैयार की है। वे अस्पृश्यों का समर्थन नहीं करेंगे तथा उनसे अपना समर्थन वापिस ले लेंगे। श्री गाँधी ने मुसलमानों के 14 बिन्दुओं पर सहमति इस शर्त पर प्रदान की कि वे अस्पृश्यों का समर्थन नहीं करेंगे तथा उनसे अपना समर्थन वापिस ले लेंगे। लेकिन मुसलमानों की मानवता की उदार भावना का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने कांग्रेस द्वारा की गई पेशकश को ठुकरा दिया एवं इस प्रकार अस्पृश्यों हेतु एक और प्रयास किया। यह कितना आश्चर्यजनक लगता है कि जब कुछ प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यहाँ कोई अस्पृश्य नहीं था। यह दर्शाता है कि कांग्रेस कैसे स्वार्थतावश अस्पृश्यों के विरुद्ध गुप्त एवं सुविचारित रूप से षड्यंत्र रच सकती है और अप्रत्यक्ष रूप से जो कुछ किया है वह प्रत्यक्ष रूप से नहीं कर सकती है।
जय भीम दिनांक 12 मार्च, 1946
पुनर्मुद्रित - खैरमोडे खण्ड-8, पृष्ठ 43-48