526 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
चलते थे। एक कबीला दूसरे कबीले के विरुद्ध युद्ध करता था। इस प्रकार युद्ध में एक कबीला हार जाता था और इस हारे हुए कबीले के लोग खण्डित हो जाते थे और हताश हो जाते थे और अपनी सुरक्षा के भय से सुरक्षित स्थानों को ढूँढते थे। स्थापित कबीले और खण्डित कबीलों के अध्यक्षों के लिए कितना बढि़या होता था कि नियति उनको मिला देती थी। स्थापित कबीले के मुखिया को अपने कबीले की सुरक्षा के लिए कबीले व्यवसाय में व्यवधान लाये बिना अपेक्षित सैन्य बल मिल जाता था। खण्डिल कबीले के व्यक्तियों को ग्रामीण समुदाय की सेवा के बदले में निश्चित निर्वाह भत्ता तथा कबीले के मुखिया का संरक्षण भी प्राप्त हो जाता था।
परन्तु खण्डित कबीले से व्यक्ति मिल जाने के बाद अगला प्रश्न यह होता था कि इन लोगों को कहाँ स्थापित किया जाए। उनको स्थापित समुदाय के मध्य स्थापित होने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी क्योंकि वे विभिन्न कबीले के लोग थे और उनपर सहानुभूति नहीं की जा सकती थी। केवल सहानुभूति प्राप्त ही स्थापित कबीले के मध्य रह सकता था।
स्पष्टतया केवल एक ही रास्ता होता था जिसके द्वारा मुखिया दूसरे कबीले के
खण्डित लोगों, जिनकी उसको स्थापित समुदाय की रक्षा में सैन्यबल नियुक्त किये जाने की आवश्यकता होती थी, को अपने कबीलों द्वारा स्थापित सीमाओं के बाहर स्थापित करते थे। यह प्रक्रिया है जो मेरी समझ के अनुसार स्पष्ट कर सकती है कि महार गाँव की सीमाओं के बाहर क्यों रहते थे। महार खण्डित कबीलों के लोग हैं जो प्रारम्भिक काल में एक-दूसरे के विरोधी थे। उन्हें स्थापित समुदाय का मुखिया गाँव के पाटिल द्वारा अपने अधीन कर लिया जाता था और उस गाँव की सीमाओं में स्थापित होने की स्वीकृति प्रदान की जाती थी। वे उनके लिए निगरानी एवं चौकसी का कार्य करते थे ओर इसके बदले में उन्हें कोई स्थान दे दिया जाता था। इसमें कोई विचित्र बात नहीं है कि महार गाँव की सीमाओं के बाहर रहते हैं। इस तथ्य में ऐसा कुछ उल्लिखित नहीं है जो यह बता सके कि वे निम्न दर्जे से संबंधित थे और इस कारण से उन्हें गाँव की सीमा से बाहर रहने के लिए कहा जाता था क्योंकि उन्हें गाँव के मुखिया द्वारा अपने समुदाय की सुरक्षा के लिए गाँव में लाया जाता था और उन्हें गाँव की सीमा से बाहर रहने के लिए कहा जाता था इनको गाँव की सीमा से बाहर रहने के लिए इसलिए नहीं कहा जाता था क्योंकि वे निम्न दर्जे के हैं बल्कि ऐसा इसलिए किया जाता था क्योंकि वे किसी अन्य कबीले के होते थे। इसके लिए समर्थन में बेल्स या आयरलैंड का संदर्भ दिया जा सकता है। आयरलैंड के बेयन कानूनों के अध्ययन से ज्ञात होता है कि आयरलैंड का भी अपना ग्रामीण समुदाय है जो एक स्थापित समुदाय और बस्ती है। गाँव की सीमा पर ऐसे