14. सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मुलाकात - Page 55

36 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

p an
c ks l
v kSj
M kW-
v Ec sMd j
d h
12
सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मुलाकात

जब सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था तब वे बेचैन से थे। वह भारतीय फौज को ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध संघर्ष के लिए संगठित कर रहे थे, जो यूरोप में जीवन-मरण की लड़ाई में उलझी थी। सुभाष बाबू ने बम्बई आकर जिन्ना, अम्बेडकर और सावरकर से 22 जुलाई, 1940 को मुलाकात की।

सुभाष चंद्र बोस प्रस्तावित संघ को स्वीकार करने के एकदम खिलाफ थे, और चूंकि डॉ अम्बेडकर भी इसके विरोधी थे इसलिए सुभाष बाबू ने इसे उनके साथ एकजुट होने का अवसर जाना होगा।

संघ के मुद्दे पर विचार-विमर्श के बाद, डॉ. अम्बेडकर ने सुभाष बाबू से पूछा कि क्या वह चुनाव में कांग्रेस के विरुद्ध अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। उनका उत्तर नकारात्मक था। तब डॉ. अम्बेडकर ने सुभाष बाबू से पूछा कि अछूतों की समस्या पर उनकी पार्टी का सकारात्मक दृष्टिकोण क्या होगा। सुभाष बाबू के पास कोई युक्तिसंगत उत्तर नहीं था, अतः बातचीत वहीं समाप्त हो गई।” ख्1,

***

1 कीर, पृष्ठ 322