15. कांग्रेस के निर्णय का तात्पर्य गांधी जी की आपत्ति पर डॉ. अम्बेडकर के विचार - Page 57

38 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

v R; Ur

अत्यन्त असमंजसपूर्ण

इस पूरी स्थिति में जो बात सबसे असमंजसपूर्ण है वह है गांधीजी का वायसराय से मुलाकात की धृष्टता और वायसराय द्वारा मुलाकात के लिए स्वीकृति दिए जाने के प्रति निश्चित होना। गांधीजी से कहीं कम बुद्धि रखने वाला व्यक्ति भी जानता है कि डिफेंस ऑफ इण्डिया एक्ट की अवहेलना करने के लिए वायसराय की अनुमति लेने से ज्यादा हास्यास्पद और कुछ नहीं है। यह बात गांधीजी से छिपी तो नहीं हो सकती कि वह इंग्लैंड अथवा अमेरिका के कर्त्तव्यनिष्ठ आपत्तिकर्ताओं को जो पहले से स्वीकृत है उससे कहीं अधिक की मांग कर रहे हैं। कर्त्तव्यनिष्ठ आपत्तिकर्ताओं से यही कहा गया है कि उनसे सैनिक सेवा में आने की जबरदस्ती नहीं की जाएगी। उन्हें न तो असैन्य सेवा से छूट दी गई है और न ही उन्हें युद्ध छिड़ जाने पर युद्ध के विरोध में भाषण देने की स्वतंत्रता ही दी गई है।