23. सर्वोत्तम फायदे के लिए महानदी का नियंत्रण एवं उपयोग - Page 81

62 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

lo ksZRr e
Qk ;n
mi; ksx

21

सर्वोत्तम फायदे के लिए महानदी का नियंत्रण एवं उपयोग

हीराकुण्ड बांध के बारे में कैबिनेट मेम्बर, लेबर

डॉ. अम्बेडकर द्वारा लिखा गया पत्र

डॉ. अम्बेडकर का पत्र

श्रम विभाग

प्रिय लॉर्ड वेवेल,

क्या आप दिनाँक 20 जनवरी के अपने पत्र के पैराग्राफ 2 का संदर्भ ग्रहण करेंगे? मैंने अपने विभाग द्वारा वित्त विभाग के परामर्श से इस मामले की जांच कराई थी। खोसला जी ने रिपोर्ट दी है कि सम्बलपुर बाँध को महानदी योजना का भाग अवश्य बनाया जाना चाहिए। उन्हांने उल्लेख किया है कि भूगर्भ विज्ञान रिपोर्ट संतोषजनक है परन्तु उन्होंने इस बाँध अथवा पूरी योजना की लागत अथवा इससे प्राप्त होने वाले राजस्व का अनुमान अभी नहीं लगाया है। बहरहाल, उनका विचार है कि इससे इतना जरूर होगा कि सम्बलपुर बांध महानदी योजना का अंग बन जाएगा। अतः यह लाजिमी है कि इसका शिलान्यास मार्च के महीने में किया जाए। वित्त सदस्य भी इस प्रकार की योजनाओं के पक्ष में हैं और उन्हें नहीं लगता कि शिलान्यास करने में कोई विशिष्ट वचनबद्धता शामिल होगी, हालांकि मेरी तरह वह भी यह मानते हैं कि यदि शिलान्यास करने का निर्णय लिया जाता है तो हम गवर्नर को यह कहने के लिए अधिकृत कर सकते हैं कि सरकार महानदी के जल पर नियंत्रण करने और देश के सर्वोत्तम हित में उसका लाभदायक उपयोग करने हेतु वचनबद्ध है और इस मामले में प्रांतीय सरकार आशा करती है कि उसे केन्द्रीय सरकार से समुचित सहायता प्राप्त होगी बशर्ते परियोजना की योजनाएँ जो अभी प्रारम्भिक चरण में हैं, यह दर्शाए कि इस योजना को आगे बढ़ाना लाभदायक होगा।

आपने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने का उद्देश्य रखा जाए ताकि श्री लेविस अपना कार्यभार सौंपने से पूर्व शिलान्यास संपन्न कर सकें। मेरा विचार है कि हम यही निर्णय ले सकते हैं कि हम उपर्युक्त शर्तों के अधीन महानदी योजना को आगे बढ़ाने में उड़ीसा की सहायता करेंगे। मेरा विचार है कि शिलान्यास करने का हमारा निर्णय न्यायोचित है बशर्ते इस आश्वासन के साथ उड़ीसा की ओर से गवर्नर स्वयं यह करने के लिए तैयार हां।