23. सर्वोत्तम फायदे के लिए महानदी का नियंत्रण एवं उपयोग - Page 82

63

मेरे विभाग ने यह पत्र वित्त विभाग को दिखा दिया है और वह इससे सहमत है।

भवदीय,

बी. आर. अम्बेडकर

मेम्बर लेबर

फरवरी 1946“ ख्1,

महामहिम

मान्यवर विस्काऊंट वेवेल

डॉ. अम्बेडकर ने यह पत्र वायसराय विस्काऊंट वेवेल के निम्नलिखित पत्र के उत्तर में लिखा था।

वायसराय हाऊस

20 जनवरी 1946 प्रिय डॉ. अम्बेडकर,

यह जानकर सन्तोष हुआ है कि मुचकुण्ड मामले पर मद्रास और उड़ीसा सहमत हो गए हैं। दोनों गवर्नरों को मैंने तार भेजे हैं और उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि समझौते की पुष्टि यथाशीघ्र कर दी जाए।

मेनन जी से मुझे ज्ञात हुआ है कि वार्त्ताओं के दौरान सम्बलपुर में एक बांध के निर्माण से महानदी योजना को शीघ्र शुरू करने की वांछनीयता का उल्लेख किया गया था। उड़ीसा बहुत गरीब और पिछड़ा प्रांत है और यदि सम्बलपुर बाँध का निर्माण करना तकनीकी दृष्टि से व्यावहारिक है, यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हमें स्वयं को इसी समय संतुष्ट कर लेना चाहिए, तो मुझे आशा है कि रौलेण्ड करार के अनुसार हम कार्य तुरंत शुरू कर सकते हैं। जल नियंत्रण एवं सिंचाई में मेरी दिलचस्पी से आप वाकिफ ही हैं, अतः मैं चाहूँगा कि योजना की प्रगति के बारे में मुझे सूचित किया जाता रहे। इस संबंध में हम शीघ्र निर्णय ले लें (यदि हम इस योजना को शुरू करना चाहते हैं) ताकि श्री लेविस 31 मार्च को अपना कार्यभार सौंपने से पूर्व शिलान्यास संपन्न कर सकें।

भवदीय,

वेवेल माननीय

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

1 धोरात, मुद्रित पृष्ठ 172-174