24. हमें भारत में सभी पार्टियों के बीच सहयोग की - Page 84

65

डॉ. अम्बेडकर ने स्वीकार किया कि वर्तमान और भविष्य दोनों के प्रति वह असंतुष्ट हैं। उन्हांने कहा “आखिर हमने हासिल ही क्या किया था और भविष्य में भी हमारे लिए क्या संभावना है? देश को तीन भौगोलिक क्षेत्रों में बाँटने वाले दो राष्ट्र।“ “तो कैसी उम्मीद की जाए “ मैंने डॉ. अम्बेडकर से पूछा।

“मुझे नहीं मालूम“ उनका जवाब था, “लेकिन यदि यह मेरे हाथ में होता तो मैं गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट, 1935 को फिर लागू करने का प्रस्ताव करता।“

उन्होंने कहा कि “उस अधिनियम में एक संयुक्त भारत की परिकल्पना की गई थी और उसने स्थिति के साम्प्रदायिक पहलू को बदल दिया होता और कुछेक अल्पसंख्यक समुदायों को जिन्हें महसूस होता है कि उन्हें पर्याप्त संरक्षण नहीं मिला है और अधिक संरक्षण दिया गया होता,।“

“तब मैंने कहा होता, आइये, दस वर्ष तक एक संयुक्त संविधान के लिए मिलकर कार्य करें। दस वर्ष के अंत में एक संविधान सभा का गठन करें और जैसा चाहें वैसा देश विभाजन करें।

डॉ. अम्बेडकर ने कहा “यदि अंग्रेजों ने यह किया होता तो उन्होंने कहा होता कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है भारत की एकता; चाहे हमने कई गलतियाँ की हों और कई काम गलत ढंग से किए हों, 150 वर्षों की गलतियों और त्रुटियों की भरपाई हमने एकता हासिल करके कर दी है और यही एकजुट विरासत हम सौंपना चाहते हैं।“

मैं प्रधानमंत्री श्री क्लेमेंट एटली, श्री विंस्टन चर्चिल और अन्य लोगों से मुलाकात के लिए एक राजनैतिक मिशन पर आया हूँ’’ डॉ. अम्बेडकर ने कहा “मैं कैबिनेट मिशन और लेबर पार्टी द्वारा अनुसूचित जातियों के प्रति किए गए अन्याय के बारे में अपना दृष्टिकोण उनके सामने रखना चाहता हूँ। मैं इसमें कितना सफल होऊंगा मैं यह कह नहीं सकता। मुझे व्यक्तिगत तौर पर यह लगता है कि कैबिनेट मिशन को गलत सूचना दी गई थी।“

अपनी बात समाप्त करते हुए डॉ. अम्बेडकर ने कहा “लेबर पार्टी की सरकार ने अब भारत की पुनर्गठित अंतरिम सरकार में अनुसूचित जातियों को उनकी माता द्वारा पोषित करने के बजाए जिन्ना और गांधी के रूप में दो दाइयों की नियुक्ति प्रतिनिधियों के तौर पर कर दी है।“

डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जातियों के मामलों का उल्लेख करते हुए एक ज्ञापन छपवा रहे हैं और इसके तैयार होने तक वे प्रतीक्षा करेंगे और फिर राजनैतिक नेताओं से सम्पर्क करेंगे।“ ख्1,

***

1 द बॉम्बे क्रानिकल, दिनांक 24 अक्तूबर, 1946