25. जब तक ये मुद्दे स्पष्ट नहीं होते, विभाजन के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं - Page 85

66 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

t c
r d Col3
e
Li "V
gks rs
Hkkt u
d s
e
d k sb
kr p hr
23

नई दिल्ली, 27 अप्रैल, 1947

अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने आज यहाँ एक साक्षात्कार में कहा कि फेडरेशन ने बंगाल और पंजाब के विभाजन के प्रश्न पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है और इस मुद्दे पर पहले से कोई निर्णय लेने का इच्छुक भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि हिन्दू विभाजन चाहते हैं तो उन्हें अनुसूचित जातियों को इन मुद्दों पर संतुष्ट करना होगाः-

पहला, मुस्लिम लीग द्वारा की गई पेशकश की तुलना में नए संविधान के अंतर्गत अनुसूचित जातियों को क्या हिन्दू संरक्षण देने के लिए तैयार हैं? दूसरा, सीमारेखा कहाँ खि्ांची जाएगी? तीसरा, क्या आबादी के आदान-प्रदान का कोई प्रावधान है? और चौथा, उन अनुसूचित जातियों के आर्थिक पुनर्वास के लिए हिन्दू क्या प्रावधान करने के लिए तैयार हैं जो विभाजन के परिणामस्वरूप मुस्लिम इलाके में रह जाएंगी और आबादी के आदान-प्रदान के परिणामस्वरूप जो हिन्दू इलाके में आ जाएंगी?

डॉ. अम्बेडकर ने कहा कि जब तक ये मुद्दे साफ नहीं हो जाते, फेडरेशन के लिए बंगाल और पंजाब के विभाजन के मुद्दे पर कुछ कहना संभव नहीं हो सकेगा।- एपी।“ ख्1,

***

1 द टाइम्स ऑफ इंडिया, दिनांक 28 अप्रैल, 1947