14. 24.5.1932 सामाजिक सुधार से पहले राजनीतिक सुधार को प्राथमिकता दें। - Page 100

79

Col1 Col2 Col3 Col4 Col5
Col1 Col2
14 tuhfr Col2 rd Col4
Col1 Col2
izkFkfe Col2 Col3 Col4

दें

दक्षिण भाग के दलित वर्ग ने 24 मई 1932 को बेलगाम में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को सम्मान पत्र भेंट किया। कार्यक्रम का आयोजन निपानी जिला बेलगाम में संपन्न हुआ। अध्यक्षता करते दीवान बहादुर लाठे ने डॉ. अम्बेडकर का परिचय हृदय से एक शक्तिशाली राष्ट्रवादी कहकर दिया। सम्मान पत्र में डॉ. अम्बेडकर के दलित वर्ग के लिए की गई सेवाओं का प्रशस्ति वर्णन था। सम्मान पत्र तथा रू. 500 की थैली भी डॉ. अम्बेडकर को भेंट की गई।

सम्मान पत्र के उत्तर में डॉ. अम्बेडकर ने कहा कि सामाजिक सुधार से पूर्व राजनीतिक सुधार को प्राथमिकता दें क्योंकि राजनीतिक सुधारों के बिना दलित वर्ग के स्तर में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। यद्यपि डॉ. अम्बेडकर द्वारा केवल दलितों के भले के लिए किए गये प्रयासों को स्वार्थपूर्ण बताया जा सकता है, परन्तु देश द्वारा उनके साथ किए महान अन्याय के संदर्भ में इसे न्याय संगत ठहराया जा सकता है।

रात्रि में डॉ. अम्बेडकर ने शोलापुर के लिये प्रस्थान किया। ख्1,

  

1 टाइम्स आफ इंडिया - 26 मई, 1932