140 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
एक बहुसंख्यक समुदाय है तथा महारों और मांगों के बीच कोई भेद-भाव न होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने मांग समुदाय को यह भी आश्वासन दिया कि महार, बंबई प्रेसीडेंसी प्रांत में दलित वर्गों के लिए आबंटित 15 सीटों में से उनके आरक्षण की गारंटी देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि वे पार्टी की शपथों का पालन करने के लिए तैयार हों।
अपने भाषण को समाप्त करते हुए डॉ. अम्बेडकर ने श्रोताओं से कहा कि दलित वर्गों के सामने उनके द्वारा रखा गया धर्म परिवर्तन रूपी उपचार दलित वर्गों को उनके युगों से चले आ रहे ह्रास से ऊपर उठने की अपने आपमें एक व्यापक योजना है। - ए. पी.’’ ख्1,
1 द बांबे क्रॉनिकल, 5 जून, 1936