32. 8.11.1936 किसी षड्यंत्र का शिकार न बनें। - Page 168

147

पहुंचाने का रास्ता चुना है, कोई लाभ होगा। मैं समझता हूं कि उन्हें कोई भी लाभ नहीं होगा। ये लोग ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी कुल्हाड़ी अपने पैर पर दे मारते हैं।

कुछ समय के लिए अन्य सभी क्रियाकलापों को एक ओर रखते हुए मैंने अपने सहयोगियों की सहायता और सहयोग से इस कार्यक्रम को तैयार किया है और मैं इसे आपके सामने रखता हूं। मुझे आशा है कि समता सैनिक दल के आप सभी सदस्य अनुशासित और तत्परतापूर्ण ढंग से इसकी सफलता के लिए प्रयास करेंगे।

हमें बहुत ही मजबूत और शक्तिशाली दुश्मनों का सामना करना है। इसलिए बंबई शहर में समता सैनिकों की कम से कम 2000 की संख्या शक्ति होनी चाहिए। श्रृद्धा, समर्पण और एकता सहित पर्याप्त जनशक्ति के साथ मेरे लिए किसी भी स्थिति, वह चाहे कितनी भी गंभीर हो, से निकल पाना कोई कठिन काम न होगा। कांग्रेस और अन्य संगठन जो हमारे उद्देश्य के प्रति आक्रामक हैं वे मेरे चुनाव के रास्ते में अनेक बाधाएं डाने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे यह पूर्ण विश्वास है कि हमारे समुदाय के सभी सदस्य अपने बहुमूल्य वोट मेरे पक्ष में डालेंगे और मेरे वार्ड में रहने वाला कोई भी सदस्य ऐसा नहीं होगा जो अपने मत का उपयोग न करे। यह केवल तभी पूरा हो सकता है जब समता सैनिक दल इस कार्य को अपने हाथों में ले ले।

मैं इस बात के प्रति आश्वस्त हूं कि मेरी अनुपस्थिति में समता सैनिक दल का प्रत्येक सदस्य इस महत्वपूर्ण कार्य को उत्साह और समर्पण के साथ करेगा। मैंने इस उद्देश्य के लिए एक समिति को नियुक्त किया है। मैं आश्वस्त हूं कि इस समिति की सहायता से आप इस कार्य को पूरा करने में सफल हो सकेंगे।’

  