35. 28.8.1937 हिंदू धर्म के भगवान की पूजा न करें। - Page 171

150 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

èk e
d s
kx ok
d h
d j

35

1938 की संख्या 11

ओरिएंटल ट्रांसलेटर्स आफिस,

सेक्रेटेरिएट,

बंबई, 5 जनवरी, 1938

ज्ञापन

अधोहस्ताक्षरी, सचिव, भारत सरकार, गृह विभाग (राजनीतिक) को शुभकानाएं देता है और साथ में मराठी पुस्तक निरोप्या, भाग XXII, संख्या 6 (नवंबर, 1937) भी संलग्न करता है जिसमें पृष्ठ संख्या 135-138 पर संपादकीय टिप्पणी में एक महत्वपूर्ण मामला दिया गया है।

  1. निरोप्या का मुद्रण और प्रकाशन इग्जामिनर प्रिंटिंग प्रेस, दलाल स्ट्रीट, फोर्ट, बंबई में आर्कबिशप-बिशप आफ पूना द्वारा किया जाता है। इग्जामिनर प्रिंटिंग प्रेस के कीपर की उद्घोषणा जे. एम. सेरेश एस. जे. के नाम से दिनांक 23 जनवरी, 1937 को की गई है। इस पुस्तक को प्रेस से जारी करने की तारीख 1 नवंबर, 1937 है।

  2. पृष्ठ संख्या 135 से 138 तक पर दी गई संपादकीय टिप्पणी का पूरा अनुवाद एतद्द्वारा संलग्न किया जाता है।

(हस्ताक्षरित)

ओरिएंटल ट्रांसलेटर टू दि गवर्नमेंट,

डीसीपी (हस्ताक्षरित)

अधीक्षक, एसबीसीआईडी