37. 30.12.1937 शोषकों के विरुद्ध सतर्क रहें। - Page 176

155

'kh "k Zd k
d s
fo #)
l r d Z

37

‘‘30 दिसंबर, 1937 को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने दलित वर्गों के शोलापुर जिला सम्मेलन की अध्यक्षता की। कुर्दुवाड़ी स्टेशन पर प्रातःकाल उनका उत्साहपूर्ण ढंग से स्वागत किया गया। रास्ते में डॉ. अम्बेडकर थोड़ी देर के लिए रुके और करकम गांव में मातंग समाज के सामने एक छोटा सा भाषण दिया।

उन्होंने उनको कांग्रेस के विरुद्ध सतर्क रहने की सलाह दी जिसने उनके अनुसार उनके शोषकों, दमनकर्ताओं और खून चूसने वालों से साठगांठ करके बनी पार्टी है और जो सफेद वेशभूषा और टोपी के आवरण के अंदर गरीबों के कल्याण के नाम पर लोगों को लूट रही है’’। ख्1,

  

1 कीर, पृष्ठ 297