43. 15.1.1938 दलित वर्गों के हितों की रक्षा करें। - Page 184

163

nf y r
o x k
d s
d h
d j

43

दलित वर्गों के हितों की रक्षा करें

‘‘बंबई विधानसभा में उनके चुनाव पर श्री प्रभाकर जनार्दन रोहाम, एमएलए को बधाई देने के लिए 15 जनवरी, 1938 को कामगार मैदान में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में अहमदनगर जिला दलित वर्ग सेवा संघ के तत्वावधान के अंतर्गत एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा में श्री रोहाम का स्वागत एक भाषण और 201 रुपए से किया गया। इस सभा में लगभग 500 व्यक्ति उपस्थित थे।

एकत्र लोगों को डॉ. अम्बेडकर, भाऊ साहब गायकवाड़ और शिंदे मास्टर ने मराठी में संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि श्री रोहाम इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी के टिकट पर विधानसभा के चुनाव में सफल हुए हैं जिसका कारण अहमदनगर जिले के दलित वर्गों का ठोस समर्थन है और अब उनसे दलित वर्गों के हितों की रक्षा करने की आशा की जाती है। अंत में उन्होंने बैठक में उपस्थित होने के लिए श्रोतागणों को धन्यवाद दिया।

यह बैठक लगभग रात 10.30 बजे शुरू हुई और शांतिपूर्वक लगभग रात 11.30 बजे समाप्त हुई।’’ ख्1,

   

1 स्रोत सामग्री, खंड 1 पृष्ठ 163