50. 30.12.1938 अपनी शिकायतें मेरे पास भेजें। - Page 212

191

v i u
f'k d k ; r
i k l

50

‘‘मकरानपुर, जिला पूर्वी खानदेश में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में 30 दिसंबर, 1938 को एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें औरंगाबाद जिले से आए लगभग 200 व्यक्तियों ने भाग लिया। सम्मेलन यहां इसलिए आयोजित किया गया क्योंकि अनुमति न मिलने के कारण वह निजाम शासन-क्षेत्र में आयोजित नहीं किया जा सका और यह सम्मेलन अपनी किस्म का पहला सम्मेलन था। राज्य में अछूतों के प्रति मुसलमानों के रवैये की निंदा की गई। डॉ. अम्बेडकर जो मुख्य वक्ता थे, उन्होंने अपने श्रोताओं से कहा कि वे अपनी शिकायतों की एक सूची उनके पास भेजें और उन्हें राज्य में एक इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी की स्थापना करनी चाहिए।

इसके अलावा निम्न प्रस्ताव पारित किए गएः

  1. महारों को वतन भूमि प्रदान करना।

  2. अछूतों के लिए सीटों का आरक्षण।

  3. प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को ‘डॉ. अंबेडकर दिवस’ मनाना।

  4. डॉ. अम्बेडकर के इस आशय की घोषणा का समर्थन करना कि हिंदू धर्म

को त्याग दिया जाए क्योंकि अछूत लोग हिंदू महासभा, आर्य समाज अथवा

कांग्रेस पर विश्वास नहीं करते ।’’ ख्1,

   

1 बांबे सीक्रेट एब्सट्रेक्स, 14 जनवरी, 1939