54. 26.2.1939 अपने बच्चों को भयावह जीवन से बचाएं। - Page 221

200 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

v i u
c Pp
d k
k;k og
t ho u
c p k,

54

इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी के नेता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने रविवार दिनांक 26 फरवरी, 1939 की शाम को चेंबूर, बंबई में आयोजित ‘कचरापट्टी’ कामगारों की एक बैठक में जिसमें उन्हें पार्टी के मुख्यालय के भवन का निर्माण करने के लिए निधि के वास्ते कामगारों की ओर से अंशदान के रूप में 1001 रुपए का पर्स दिया गया।

डॉ. अम्बेडकर ने कहा कि लगभग पिछले एक दशक के दौरान दलित वर्गों की सामाजिक और मनोवैज्ञानिक सोच में उल्लेखनीय बदलाव आया है।

उन्होंने सीधे श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंंने कहा,

‘‘आपकी नियति के अनुसार आपको बंबई के 13 लाख लोगों की गंदगी और कूड़े कचरे को संभालना है। आपका समूचा जीवन इसी गंदगी में बीत जाता है।

‘‘लेकिन यहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को यह देखना है कि कम से कम आपके बच्चे इस भयावह जिंदगी से बचे रहें, कि वे आपकी तुलना में अधिक शिक्षित हों और नियति के अनुसार जिस तरह की जिंदगी आपने बिताई है उसकी तुलना में वे अधिक प्रसन्न, आरामदेह और सभ्य जीवन बिताएं।

डॉ. अम्बेडकर ने उन सभी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी की भवन निर्माण निधि में अंशदान दिया था और यह आशा व्यक्त की कि कामकाजी श्रेणी के अन्य सभी केन्द्र चेंबूर द्वारा निर्देषित नेतृत्व का अनुसरण करेंगे और पार्टी को यथा शीघ्र भवन का निर्माण शुरू करने में समर्थ बनाएंगे।

डॉ. अम्बेडकर से पूर्व जिन वक्ताओं ने वक्तव्य दिए, वे इस प्रकार हैंः श्री जी. एम. जाधव, प्रिंसिपल डोंडे, श्री गायकवाड़, बंबई विधानसभा में नासिक से दलित वर्ग के प्रतिनिधि, डॉ. देवरुखकर। श्री डी. वी. प्रधान ने अध्यक्षता की। ख्1,

   

1 बांबे क्रानिकल, 28 फरवरी, 1939