55. 2.7.1939 मैंने किसी एक विशिष्ट वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के लाभ के लिए काम किया है। - Page 223

202 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

बना हुआ है। लेकिन उन्होंने जो काम किया था वह किसी विशिष्ट प्रवर्ग के लाभ के लिए नहीं बल्कि समूचे समुदाय के लाभ के लिए था। उन्होंने अपने विकास कार्य में कभी भी किसी वर्गीय अथवा क्षेत्रीय विचारों को तरजीह नहीं दी थी।

डॉ. अम्बेडकर ने कहा कि चमार समुदाय जोकि इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी से अलग बना हुआ है, ऐसा समझता है कि कांग्रेस उनकी स्थिति में सुधार ला देगी, लेकिन उनका यह भरोसा गलत है। उन्होंने विभिन्न वर्गों के बीच एकता के लिए अपील की।

अध्यक्ष श्री एम. बी. डोंडे ने कहा कि सरकार द्वारा इस समय इस समुदाय को जो छात्रवृत्ति दी जा रही हैं, वे अपर्याप्त हैं अतः उन्हें और अधिक प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

इस आशय के प्रस्ताव पारित किए गए कि प्रत्येक जिले में इस समुदाय के लिए एक निःशुल्क बोर्डिंग स्कूल होना चाहिए और सरकार को इस आशय का अनुरोध किया जाए कि जो बालक और बालिकाएं हाल की परीक्षा में फेल हो गए हैं उन्हें तीन महीने के बाद पुनः परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।

निम्न सदस्यों को कार्यकर्ताओं के रूप में चुना गया : श्री के. आर. पावेकर (अध्यक्ष), श्री बी. जे. देवरूकर तथा श्री बी. जी. वागमारे (सचिव) तथा 40 अन्य सदस्य, कार्यकारिणी समिति में रखे गए।’’ ख्2,

   

2 दि टाइम्स ऑफ इंडिया, 5 जुलाई, 1939