67. अगस्त 1941 महत्वपूर्ण परिवर्तन। - Page 241

220 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

t c jnL r
c ny ko

67

‘‘बुधवार दिनांक 20 अगस्त, 1941 ख्’, को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने दादर के निकट कसरवाड़ी में पिछले कुछ वर्षों में आए जबरदस्त बदलाव तथा नगरपालिका द्वारा बस्ती में हरिजन क्वार्टरों में उल्लेखनीय सुधार का उस समय जिक्र किया जब बस्ती के निवासियों द्वारा उन्हें एक थैली भेंट की गई। जिसका उद्देश्य इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी के मुख्यालय का निर्माण करना था, जिसके लिए 40000 रुपए मूल्य की भूमि पहले ही पट्टे पर ली जा चुकी थी।

थैली भेंट करने वाले श्री उपशम ने कहा कि यह चौथा मौका है जब वह निर्माण निधि के लिए यह थैली प्रस्तुत कर रहे हैं।

म्यूनिसिपल कामगार यूनियन के महासचिव डॉ. डी. वी. प्रधान जिन्होंने अध्यक्षता की थी, यह कहा कि उन्हें इस तथ्य का उल्लेख करते हुए दुख हो रहा है कि दलित वर्गों का गुजराती समूह यूनियन के प्राप्त क्रियाकलापों से प्राप्त पूरे लाभ उठा रहा है पर वह यूनियन के क्रियाकलापों के बोझ को बांटने को तैयार नहीं है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि म्यूनिसिपल कामगार महंगाई भत्ते के लिए अपनी मांग के समर्थन में 7 सितंबर को ऐक जुलूस का आयोजन करेंगे। ख्1,

   

समाचार-पत्र की तारीख जो ‘20’ दी गई है, वह हो सकता है गलत छप गई हो-संपादक 1 दि बांबे क्रानिकल, 20 अगस्त, 1941