238 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
इसके बाद डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जब बोलने के लिए खड़े हुए तो करतल ध्वनि से देर तक उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।
| Col1 | Col2 |
|---|---|
| vEcsMdj | Col2 | Col3 | Col4 | Col5 |
|---|---|---|---|---|
| vEcsMd |
| d | k |
|---|
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने कहाः
अध्यक्ष महोदय, देवियो और सज्जनो,
इस सम्मेलन में किसी के सामने आने वाली पहली और प्रारंभिक समस्या भाषा की है। इस बड़ी सभा में अधिकांश व्यक्ति मराठी बोलने वाले क्षेत्रों से आए हैं, जिन्हें इस सम्मेलन की कार्यवाही को समझाने के लिए मराठी में बोलना आवश्यक है। इस सम्मेलन में भारी संख्या में आए मराठी बोलने वाले श्रोताओं के अतिरिक्त अन्य भाषा बोलने वाले प्रांतों से आए हुए अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। हमारे बीच में अन्य प्रांतों से आए हुए अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधि हैं। मैं देखता हूं कि कुछ बंगाल से, बिहार से, मद्रास से, आंध्र से, पंजाब से और अनेक अन्य स्थानों से आए हुए लोग यहां उपस्थित हैं। यह स्वभाविक है कि यदि उन्हें हमारी कार्यवाहियों के बारे में बताना है तो अंग्रेजी में बोलना आवश्यक है। इस कठिनाई से बचने के लिए मैंने दो बार बोलने का निर्णय लिया है - एक बार अंग्रेजी में और फिर मराठी में जिससे कि दोनों वर्गों के लोग यह जान सके कि मैं क्या कहना चाहता हूं। आज मैं अंग्रेजी में बोलने का प्रस्ताव रखता हूं। कल मैं आपको मराठी में भाषण दूंगा।
मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि किस प्रकार से यह सम्मेलन आयोजित करने का विचार उत्पन्न हुआ। जैसाकि आपको याद होगा पिछली अप्रैल में मुझे सर स्टै्रफर्ड क्रिप्स से मिलने के लिए दिल्ली बुलाया गया था जोकि हिज मेजेस्टी सरकार के एक एजेंट के रूप में संवैधानिक परिवर्तनों के प्रस्ताव के साथ भारत आए थे और जिन्हें उन प्रस्तावों को स्वीकार करने के लिए भारत में विभिन्न राजनैतिक दलों से बातचीत करने का दायित्व सौंपा गया था। दिल्ली जाने के पहले मैंने विचार-विमर्श के लिए भारत के विभिन्न प्रांतों में अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधियां को दिल्ली आमंत्रित किया था। जब मैंने उनको सर स्ट्रैफर्ड क्रिप्स के साथ हुई मेरी बातचीत के परिणाम बताए तो हम सभी ने यह महसूस किया कि सर स्ट्रैफर्ड क्रिप्स अपने साथ अनुसूचित जातियों के हितों के लिए एक खतरनाक कार्यक्रम लाए थे। मैंने क्रिप्स प्रस्तावों पर अपने दृष्टिकोण प्रेस को व्यक्त किए थे जोकि, मैं आशा करता हूं, आप सभी ने पढ़े होंगे। लेकिन ऐसा महसूस किया गया कि सारे भारत से अनुसूचित जातियों की ओर से एक साझा और संयुक्त कार्रवाई की बहुत आवश्यकता थी -