76 20.7.1942 समाज की प्रगति का मूल्यांकन महिलाओं की प्रगति के आधार पर किया जाता है। - Page 287

266 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

d h
i zx f r
d s
Col1 Col2

76

समुदाय की प्रगति का मूल्यांकन महिलाओं की प्रगति के

आधार पर किया जाता है

अखिल भारतीय दलित वर्ग महिला सम्मेलन
दूसरा सत्र
नागपुर
20 जुलाई, 1942
कार्यवृत्त

अखिल भारतीय दलित वर्ग महिला सम्मेलन का दूसरा सत्र 20 जुलाई, 1942 को प्रातः 10 बजे मोहन पार्क, नागपुर में विशेष रूप से तैयार किए गए पंडाल में 75000 से अधिक श्रोताओं की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। महिला प्रतिनिधियों और आगंतुकों की संख्या लगभग 25000 थी। मंच पर माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सहित प्रतिष्ठित नेतागण विराजमान थे।

स्वागत गीतों के गायन के पश्चात् श्रीमती कीर्तिबाई पाटिल, अध्यक्ष, स्वागत समिति ने अपना भाषण दिया।

इसके पश्चात् श्रीमती नीरजाबाई पाटिल, महासचिव ने अपनी रिपोर्ट पढ़ी।

श्रीमती जयबाई चौधरी ने श्रीमती सुलोचनाबाई डोंगरे के नाम का प्रस्ताव अखिल भारतीय दलित वर्ग महिला सम्मेलन के इस द्वितीय सत्र के अध्यक्ष के रूप में किया।

श्रीमती राधाबाई कांबले ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया और तदनुसार श्रीमती सुलोचनाबाई डोंगरे ने अध्यक्ष पद ग्रहण किया और अपना भाषण दिया।

उन्होंने कहा,

‘‘प्रतिनिधि बहनो, आपकी इच्छा पर हमारे नेता माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर आज इस सम्मेलन में आपको संबोधित करने के लिए सहमत हो गए हैं। समता सैनिक दल का एक और सम्मेलन भी आज इसी पंडाल में आयोजित किया जाना है। इसलिए मैं प्रस्ताव करती हूं कि विषय समिति द्वारा बनाए गए संकल्पों को