76 20.7.1942 समाज की प्रगति का मूल्यांकन महिलाओं की प्रगति के आधार पर किया जाता है। - Page 291

270 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

सुश्री लतिका गजभिए ने संकल्प का अनुमोदन किया।

इस संकल्प को निम्नलिखित के द्वारा भी समर्थित किया गयाः

( i ) सुश्री सुलोचना नाइक (अमरावती)

( ii ) सुश्री विरेन्द्रभाई तीर्थांकर (नागपुर)

( iii ) सुश्री चंद्रभागा पाटिल (गांदिया)

( iv ) सुश्री कौशल्या नंदेश्वर (नागपुर)

अध्यक्ष ने इस संकल्प को सर्वसम्मति से पारित घोषित किया।

श्रीमती राधाभाई कांबले ने संकल्प संख्या 6 प्रस्तुत किया। संकल्प संख्या 6

मिलों में महिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए कानूनः

यह कि अनेक मिलों में देखा गया है कि महिला कामगारों के कार्य के पर्यवेक्षण के लिए पुरुष पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाते हैं। अनेक स्थानों पर इसके कारण अत्यधिक अवांछित परिणाम सामने आते हैं। इसलिए यह सम्मेलन केन्द्रीय सरकार से अनुरोध करता है कि वह उनके स्थान पर महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्त करने के लिए कानून में आवश्यक प्रावधान करे।

श्रीमती इंदिराबाई पाटिल ने इस संकल्प का अनुमोदन किया।

यह संकल्प सर्वसम्मति से पारित हुआ।

अध्यक्ष श्रीमती डोंगरे ने संकल्प संख्या 7 और 8 को अध्यक्ष पद से प्रस्तुत किया।

izfrf ufèk Ro

संकल्प संख्या 7

विधायिकाओं में दलित वर्ग की महिलाओं का प्रतिनिधित्वः

यह कि केन्द्रीय और प्रांतीय विधायिकाओं में ली जाने वाली महिला प्रतिनिधियों के समान यह सम्मेलन इस बात का अनुभव करता है कि दलित वर्गों की महिलाओं की प्रगति और उन्नयन के लिए सभी विधायिकाओं और अन्य प्रतिनिधिक निकायों में उनके लिए स्थान आरक्षित किए जाएं।