76 20.7.1942 समाज की प्रगति का मूल्यांकन महिलाओं की प्रगति के आधार पर किया जाता है। - Page 292

271

अब मैं इस संकल्प पर मतदान कराती हूं। जो इसके पक्ष में हैं वे अपने हाथ उठाकर अपनी सहमति को दर्शाएं। (सभी अपने हाथों को उठाए हुए प्रतीत होते हैं)। वे जो इसके विरुद्ध हैं अपने हाथ उठाकर अपने विरोध को दर्शाएं। मुझे कोई विरोध दिखाई नहीं देता। मैं संकल्प को सर्वसम्मति से पारित घोषित करती हूं।

f[k y
kjr h;
fy r
o x

संकल्प संख्या 8

यह कि यह सम्मेलन संकल्प करता है कि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महिला परिसंघ की स्थापना की जाए और इसके संचालन के लिए निधि बनाई जाए।

मैं इस संकल्प पर मतदान करवाती हूं। जो इसके पक्ष में हैं अपने हाथ उठाकर अपनी सहमति को दर्शाएं। (सभी अपने हाथों को उठाए हुए प्रतीत होते हैं)। वे जो इसके विरुद्ध हैं अपने हाथ उठाकर अपने अननुमोदन को दर्शाएं। मुझे कोई विरोध दिखाई नहीं देता। मैं संकल्प को सर्वसम्मति से पारित घोषित करती हूं।

इसके पश्चात् श्रीमती डोंगरे ने माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर से इस सम्मेलन को संबोधित करने का अनुरोध किया। डॉ. अम्बेडकर द्वारा भाषण

महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. अम्बेडकर ने कहाः-

मुझे इस अवसर पर आपको संबोधित करने में बहुत प्रसन्नता हो रही है। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो दलित वर्गों की प्रगति में रुचि रखता हो, महिलाओं की इस भीड़ को देखने से बढ़कर प्रसन्नता का कोई और अवसर नहीं हो सकता। आज से 10 वर्ष पहले ऐसा सोचा ही नहीं जा सकता था कि आप लोग लगभग 20000 से 25000 तक की मजबूत संख्या में इस प्रकार एकत्र होंगी। मैं महिलाओं के संगठन में बहुत विश्वास रखता हूं। मैं जानता हूं कि यदि उनकी समझ में आ जाए तो वे समाज की स्थिति को सुधारने के लिए बहुत कुछ कर सकती हैं। सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए उन्होंने महान सेवाएं प्रस्तुत की हैं। मैं इसको अपने अनुभवों के आधार पर परखता हूं। जबसे मैंने दलित वर्गों के बीच में कार्य करना प्रारंभ किया है मैंने इसको हमेशा एक मुद्दा बनाया है कि पुरुषों के साथ महिलाएं भी कार्य करें। इसीलिए आप देखते होंगे कि हमारे सम्मेलन हमेशा से मिश्रित सम्मेलन होते हैं। मैं किसी समुदाय की प्रगति का मूल्यांकन महिलाओं द्वारा की गई प्रगति