77. 20.7.1942 मैं अहिंसा और दब्बूपन के बीच अंतर करता हूं। - Page 294

273

77

मैं अहिंसा और दब्बूपन के बीच अंतर करता हूं

v fgalk
d j r

समता सैनिक दल सम्मेलन

Col1 Col2
n y
Col1 Col2 Col3
lE s

(दलित वर्ग स्वैच्छिक कार्यकर्ता कोर का सम्मेलन)

पहला सत्र - 1942

नागपुर

20 जुलाई, 1942

समता सैनिक दल का सम्मेलन 70000 से अधिक श्रोताओं की उपस्थिति में मोहन पार्क, नागपुर में 20 जुलाई, 1942 को विशेष रूप से तैयार किए गए पंडाल में 12.30 बजे अपराह्न को प्रारंभ हुआ। मंच पर माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सहित प्रतिष्ठित नेता विराजमान थे।

निर्वाचित अध्यक्ष को स्वागत समिति के अध्यक्ष द्वारा उनकी कुर्सी तक ले जाया गया। निर्वाचित अध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा स्थान ग्रहण कर लेने के पश्चात् स्वागत गीतों के गायन के साथ कार्यवाही प्रारंभ हुई।

श्री ए. एल. कोसारे, बी.ए., अध्यक्ष, स्वागत समिति ने अपना भाषण दिया।

इसके पश्चात् श्री आर. आर. पाटिल, महासचिव ने अपनी रिपोर्ट पढ़ी।

श्री ए. एल. कोसारे ने श्री एम. एम. ससालेकर, महासचिव, समता सैनिक दल, बंबई को निर्वाचित अध्यक्ष, श्री गोपाल सिंह, एमएलए (पंजाब) से स्थान ग्रहण करने का अनुरोध करने को कहा।

तदनुसार श्री एम. एम. ससालेकर ने संकल्प प्रस्तुत किया।

श्री आर. आर. पाटिल, महासचिव, समता सैनिक दल ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

श्री ए. एल. कोसारे, अध्यक्ष, स्वागत समिति ने घोषित किया कि चूंकि कोई विरोध नहीं हुआ है इसलिए मैं इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित घोषित करता हूं। अब मैं श्री गोपाल सिंह से पद ग्रहण करने का अनुरोध करता हूं।

सरदार गोपाल सिंह ने अध्यक्ष पद ग्रहण किया और अपना अध्यक्षीय भाषण दिया।