77. 20.7.1942 मैं अहिंसा और दब्बूपन के बीच अंतर करता हूं। - Page 300

279

अपने प्रयास करने चाहिए। ये ऐसे गंभीर मामले हैं जिनमें केवल आपके जैसा कोई संगठन ही सहायता कर सकता है।

मुझे प्रसन्नता है कि आप लोगों ने सभी दलित वर्ग स्वयंसेवक सेनाओं का अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित करने का संकल्प पारित किया है। यह एक प्रसन्नता देने वाला विचार है जो यदि फलीभूत हुआ तो इसका बहुत अच्छा परिणाम होगा। मैंं आपकी सफलता की कामना करता हूं। मैं आपको और आपके अध्यक्ष को मुझे कुछ बोलने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद देता हूं।

श्री एस. वी. रामटेके ने धन्यवाद व्यक्त किया। इसके पश्चात् अध्यक्ष ने सत्र को समाप्त घोषित कर दिया। ख्1,

   

1 रिपोर्ट ऑफ डिप्रेस्ड क्लासेज कांफ्रेंस, नागपुर सत्र, जुलाई, 1942