81. 3.11.1942 वर्तमान अव्यवस्था से केवल भारतीयों का अहित। - Page 307

286 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

मजबूत और सुसंगठित नहीं थे। डॉ. अम्बेडकर ने उनसे आग्रह किया कि वे अखिल भारतीय अनुसूचित जाति फेडरेशन के माध्यम से संगठित होकर एवं अपनी स्वयंसेवी सेना को सबल बनाकर स्वयं को भी राजनीति दृष्टि से मजबूत बनाएं। उन्होंने उन्हें सलाह दी थी कि वे वर्तमान राजनीतिक आंदोलन से स्वयं को दूर रखें।

फेडरेशन के अध्यक्ष राव बहादुर एन. शिवराज, ने सभा की अध्यक्षता की। उन्होंने वायसराय की कार्य परिषद के सदस्य के रूप में डॉ. अम्बेडकर द्वारा किए गए कुछ कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने यह तथ्य भी प्रकट किया कि वह अमेरिका स्थित पेसिफिक रिलेशन्स कौंसिल के भारतीय शिष्टमंडल के सदस्य चुने गए हैं और शीघ्र ही अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

डॉ. अम्बेडकर को सभा समाप्ति के बाद, फूलमालाओं से लाद दिया गया। ख्2,

   

2 द टाइम्स ऑफ इंडिया, 9 नवंबर, 1942