126. 28.10.1951 यदि हमारे प्रतिनिधि नहीं चुने जाएंगे, तो स्वाधीनता एक ढोंग बन जाएगी। - Page 432

411

‘‘ मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूँ कि यदि आप लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया तो आपको हमेशा नुकसान उठाना पडे़गा। कांग्रेस के टिकट पर आए हमारे प्रतिनिधि विधानसभाओं और संसद में खामोश रहेंगे। हमारे हितों की रक्षा तभी हो सकती है जब हमारे सच्चे प्रतिनिधि फेडरेशन के टिकट पर चुने जाएं, जो कि अनुसूचित जातियों का एक मात्र संगठन है। यदि कांग्रेस में हमारे शिकायतों के निवारण की कोई भी संभावना होती तो मैं कांग्रेस नहीं छोड़ता। मैं जानता हूँ कि कांग्रेस के पास काफी धन है और वह उससे वोटें खरीदने की कोशिश करेगी। लेकिन आपको इसके बारे में सावधान रहना चाहिए। यदि मैं चाहता, तो मैं हमेशा कांग्रेस में रह सकता था। और निश्चित रूप से वहां मेरा अच्छा स्थान होता लेकिन ऐसा मैं तभी करता जब मेरा स्वार्थपूर्ण उद्देश्य होता और अपने समुदाय के लिए कोई सम्मान नहीं होता। यदि मुझे अपने लिए किसी लाइसेंस या परमिट की जरूरत होती, तो मैं वहां रहता। लाइसेंस और परमिट मांगने वाला आदमी अपनी जाति की कीमत पर ऐसा कर सकता है। वह स्वयं अपने लिए कुछ भी करेगा पर समाज के लिए नहीं। कांग्रेस सरकार में रहने के दौरान मेरा यही अनुभव रहा है।

‘‘अंग्रेज लोग भारत में रहने के दौरान हमारे समाज की भलाई के लिए काम कर सकते थे, यदि उनमें ऐसी इच्छा होती किंतु उन्हांने भी हमें धोखा दे दिया। अब वह समय बीत गया है और एक दूसरा चरण आ गया है। यदि इस समय भी हम सावधान नहीं रहे और हमने अपनी आंखें बंद रखी तो हम बर्बाद हो जाएंगे। यदि आप चाहते हैं कि आपकी आने वाली पीढि़यां कष्ट न भोगें, जैसा कि आपने भोगा है जो उसके लिए आपको अब कुछ करना चाहिए। जब आप कोई पौधा लगाते हैं तो आपको उसका फल कुछ समय बाद ही मिल जाता है। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूँ कि विधानसभाओं और संसद में सीटों का आरक्षण केवल 10 साल के लिए है हालांकि मैं चाहता था कि यह तब तक रहे जब तक भारत में अस्पृश्यता जारी रहे, लेकिन सवर्ण जातियों के सदस्यां की तो बात क्या, हमारे ही उन सदस्यों ने इसका विरोध किया, जो कांग्रेस से जीतकर संसद में आए। इसलिए यह सोचकर कि न होने से कुछ होना बेहतर है, मैंने 10 वर्ष के आरक्षण पर सहमति दे दी और अपने लोगों के लिए कुछ हासिल कर लिया। यह आरक्षण केवल दो चुनाव के लिए है और उसी समय तक कांग्रेस जैसी हितबद्ध पार्टियां आपके पास आएंगी और वोटों के लिए अनुरोध करेंगी। इस प्रकार यह 10 साल की अवधि बीत जाएगी और इस अवधि को बढ़ाने की मांग करने के लिए कोई नहीं आएगा। मैं आपसे पूछना चाहता हूँ तब क्या होगा? क्या ये कांग्रेसी लोग आपके पास आएंगे और आपसे अपने टिकट पर खड़े होने का अनुरोध करेंगे? निश्चय ही नहीं। वे ततने मूर्ख नहीं हैं। वे आप लोगों को मूर्ख बनाना चाहते हैं। ये कांग्रेसी उन लोगों के मुंह पर थूकेंगे भी नहीं