127. 29.10.1951 अपना लक्ष्य पाने के लिए गरीबों को अलग से एकजुट होना होगा। - Page 441

420 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

के लोगों से हाथ मिलाकर आपकी स्थिति सुधर जाएगी, तो आप गलत समझ रहे हैं। उच्च वर्ग के लोग पिछड़े वर्गो का सुख छीन लेंगे जबकि हमारे लोग जहां के तहां रह जाएंगे। अमीरों के अधीन रहकर गरीबों का विकास नहीं होगा।इसलिए उन्हें अपनी मंजिल पाने के लिए पृथक रूप से एकजुट होना पड़ेगा।

दलित वर्गों के हितों की रक्षा करने के लिए हमने ‘अनुसूचित जाति फेडरेशन’ नाम से स्वयं की एक पार्टी गठित की है। अपने प्रयासां से हमने कुछ विशेषाधिकार सुरक्षित करवा लिए हैं, जिन्हें स्वयं संविधान में शामिल किया गया है। राज्यों की विधानसभाओं तथा संघ की संसद में अनुसूचित जातियों के लिए कुछ सीटें आरक्षित कर दी हैं। इन सीटों से केवल अनुसूचित जाति के लोग ही चुने जा सकेंगे। लेकिन अगर हमारे सभी प्रतिनिधि विधानसभाओं के लिए नहीं चुने जाते हैं और कांग्रेसी उम्मीदवार सुरक्षित सीटों से जीत जाते हैं, तब हमारे अधिकारों की रक्षा नहीं हो सकेगी। हमारे वे लोग जो कांग्रेस की टिकटों पर चुने जाएंगे, वे कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बन जाएंगे और वे खुद अपना उल्लू सीधा करने लगेंगे। अनुसूचित जाति के दो उप-मंत्रियों का उदाहरण ले लीजिए जो ‘पेपसू मंत्रालय’ में हैं। उनका चुनाव कांग्रेस के टिकटों पर हुआ है। उन्होंने आपके लिए क्या किया? हमारे बच्चे अशिक्षित हैं। हम जितने गरीब पहले थे, उतने ही अब हैं। हमें जमीनें नही मिलीं। गांवों में हमारे साथ मनुष्यों की तरह व्यवहार नहीं किया जाता। क्या इस संबंध में उन्होंने कुछ किया? मुझे पता चला है कि जैसे ही उन्हें यह भनक लगी कि मैं पटियाला आ रहा हूं, उन्होंने विरोधी प्रचार करना शुरू कर दिया। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से रैली का बहिष्कार करने के लिए कहा। अब आप खुद ही निर्णय कर सकते हैं कि कांग्रेस की टिकटों पर चुने हुए लोग हमारे लिए क्या कर सकते हैं? कांग्रेस के टिकट की जुगत में रहने वाले लोग स्वार्थी हैं, और स्वार्थी लोग दूसरों के बारे में कभी नहीं सोचते। आप उनसे किसी चीज की उम्मीद नहीं कर सकते।

कांग्रेस में जाना आसान है। मेरे लिए तो मेरी योग्यताओं के कारण वहां जाना और भी आसान था। सभी लोग कांग्रेस में चले जाएं, यदि उसमें हम सबका लाभ हो। लेकिन यदि कांग्रेस में जाकर भी हमें कोई लाभ न मिले, तो हम वहां क्यों जाएं? हां! मैं मानता हूं कि मैं कांग्रेस सरकार में था। मैंने कभी कोई घूस नहीं लिया, मैंने कभी भी धन-संग्रह के लिए अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं किया। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे विरुद्ध एक भी आरोप नहीं है।

सत्ता में कांग्रेस के आने से हमारी स्थितियां बदतर हो गयी हैं। हमारी शिकायतों का निपटान करने के लिए कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाया गया है।