129. 20.11.1951 मैंने इस्तीफा पहले क्यों नहीं दिया। - Page 447

426 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

bL r hQ k
i gy
D ;
u gh
fn; k|

129

‘‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर का बंबई में आगमन 20 नवम्बर 1951 को होगा और राज्य समाजवादी पार्टी व अनुसूचित जाति फेडरेशन द्वारा एक संयुक्त कार्यक्रम में उनका स्वागत किया जाएगा।

‘‘डॉ. अम्बेडकर बंबई में राज्य के 6 दिवसीय चुनावी दौरे के लिए आ रहे हैं तथा अनुसूचित जाति फेडरेशन के चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे। चुनाव प्रचार अभियान शहर में 22 नवम्बर को एक आम बैठक के दौरान प्रारम्भ किया जाएगा।’’

रविवार 18 नवम्बर 1951, को अनुसूचित जाति फेडरेशन के अध्यक्ष, डॉ. भीमराव अम्बेडकर का, उनके बंबई आगमन पर भारी भीड़ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ख्1,

पूर्व विधि मंत्री का मंत्रिमंडल से उनके त्यागपत्र देने के बाद प्रथम बार शहर में आगमन पर स्वागत हेतु विक्टोरिया टर्मिनल पर 6000 से अधिक लोग एकत्रित हुए। जिनमें काफी महिलाएं भी थीं। वे एक सप्ताह तक बंबई में ठहरेंगे और फेडरेशन की ओर से चुनाव अभियान का उदघाटन करने वाले थे।

डॉ. अम्बेडकर उत्तरी बाम्बे सिटी (आरक्षित सीट) के निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और वे बष्हस्पतिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जैसे ही डॉ. अम्बेडकर को लेकर पंजाब मेल स्टेशन पर पहुँची, पूरा वातावरण ‘‘अम्बेडकर जिंदाबाद’’ के नारों से गूंज उठा। बाम्बे सोशलिस्ट पार्टी और फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से प्लेटफार्म पर उनका स्वागत किया गया। पार्टी के महासचिव श्री अशोक मेहता ने आगे बढ़कर उनका स्वागत किया और उनके डिब्बे में उनके साथ तकरीबन 15 मिनट के लिए बैठे रहे।

औपचारिक स्वागत के बाद डॉ. अम्बेडकर प्लेटफार्म सं. 8 तथा 9 के बीच वाले रास्ते से आखिरी छोर तक पहुंचे जहां उनके सम्मान में फेडरेशन की विभिन्न तालुका समितियों की व्यवस्था की थी। यहां तालुका समितियों तथा अन्य संस्थाओं

1 द टाइम्स ऑफ इंडिया, 12 नवंबर, 1951