438 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
अखबारां के माध्यम से यह जानकर मुझे बहुत खुशी हुई है कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी आपको डॉक्टर ऑफ लॉ की की मानद उपाधि प्रदान कर रही है। हमारे संविधान के लिए किए गए आपके महान कार्य की यह उपर्युक्त स्वीकृति है। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
शुरू के एकाध घंटे के लिए आज और कल कोई समय सीमा नहीं रहेगी। इसलिए अगर आप आम बजट पर बोलने के इच्छुक हैं, तो अच्छा रहेगा यदि आप आज या कल दोपहर में बोले।
शुभेच्छाओं सहित
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
सदस्य राज्य सभा
संसद भवन, नई दिल्ली
भवदीय
हस्ता./
एस. राधाकृष्णन
डॉ भीमराव अम्बेडकर का जवाब
26, अलीपुर रोड
दिल्ली
27 मई, 1952 प्रिय डॉ. राधाकृष्णन,
कोलंबिया यूनिवर्सिटी की डॉक्टर ऑफ लॉज की मानद उपाधि मुझे दिए जाने के संबंध में आपका दिनांक 26 मई, 1952 का बधाई संदेश प्राप्त हुआ। धन्यवाद।
मुझे कहते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि कम से कम कुछ ऐसे लोग तो भारत में हैं जो मुझे दिये जा रहे सम्मान को पसंद कर रहे हैं।
शुभकामनाओं सहित
भवदीय
(हस्ता.)
बी.आर. अम्बेडकर
डॉ. एस. राधाकृष्णन
उप-राष्ट्रपति
नई दिल्ली