152. 4.12.1954 भारत में बौद्ध आन्दोलन एक रूपरेखा - Page 504

483

की जरूरत है। इस संबंध में मेरा प्रस्ताव निम्नलिखित है :

( i ) चार महत्वपूर्ण नगरों (1) मद्रास (2) बंबई (3) नागपुर और (4) दिल्ली में

बड़े-बड़े मंदिरों एवं विहारों का निर्माण करना।

( ii ) निम्नलिखित नगरों में हाई स्कूलों और महाविद्यालयों का निर्माण करना (1)

मद्रास (2) नागपुर (3) कलकत्ता तथा (4) दिल्ली।

( iii ) बुद्ध धर्म के विषयों पर निबंध आमंत्रित करना और प्रथम तीन प्रतिभागियों को

पर्याप्त राशि से पुरस्कृत करना ताकि लोग बुद्ध धर्म का साहित्य पढ़ने के

लिए अपना अधिकतम प्रयास करें। निबंध लेखन प्रतियोगिता-हिंदू, मुसलमान,

ईसाई स्त्री एवं पुरुष सभी के लिए खुली होनी चाहिए। बौद्ध धर्म के अध्ययन

में लोगों की रुचि जगाने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।

(8) मन्दिर इतने विशाल होने चाहिए कि उन्हें देखकर ऐसा लगे कि वास्तव में कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो रहा है। हाईस्कूल तथा महाविद्यालय जरुरी पूरक हैं। उनके द्वारा युवाओं में बौद्ध धर्म का वातावरण बनाने में मदद होती है। इसके अलावा वे सिर्फ मार्ग ही प्रशस्त नहीं करेंगे बल्कि लाभ भी अर्जित करेंगे जिसका उपयोग धर्म प्रचार के अन्य कार्यों में हो सकेगा। ध्यान रहे कि अधिकांश ईसाई धर्म प्रचारक संस्थान अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए धन उसी राजस्व से प्राप्त करते हैं जो उनके द्वारा चलाये जा रहे स्कूलों तथा महाविद्यालयों से अर्जित होता है।

(9) मैंने ऊपर बताया है कि प्रारंभिक कदम उठाये जाने आवश्यक है। मुझे लगता है कि मुझे यह भी बताना चाहिए कि वे कौन-कौन सी सावधानियां हैं जो भारत में बौद्ध धर्म को पुनर्जीवित किये जाने के अभियान को शुरू करने के लिए बरती जानी चाहिए जिससे कि बुद्ध धर्म पुनः लुप्त न हो जाए।

(10) भारत से बौद्ध धर्म के लुप्त होने का कारण यह नहीं रहा कि इसके सिद्धांत झूठे पाये गये या साबित हुए। भारत में बौद्ध धर्म के लुप्त होने के कारण अलग हैं। इससे बड़ी बात तो यह है कि बुद्ध धर्म को भारत ब्राहा्रणों ने अपने बाहुबल से हरा दिया।

यह तो अब अच्छी तरह से मालूम है कि सम्राट अशोक के उत्तराधिकारी और मौर्य वंश के अंतिम शासक की हत्या पुष्य मित्र नाम के ब्राहा्रण सेनापति ने की थी जिसने सिंहासन हथिया कर ब्राहा्रण को राज्य के धर्म के रूप में स्थापित कर दिया था। उससे भारत में बुद्ध धर्म का दमन हुआ जो कि इसके पतन का एक कारण है। एक तरफ ब्राहा्रण के उदय ने भारत में बुद्ध धर्म का दमन किया, दूसरी