499
र्ध्मांतरण के इच्छुक लोग धर्मानुष्ठान में ऐसा कर सकेंगे और उनको साफ तथा सफेद वस्त्र पहनकर आना चाहिए।
| Col1 | Col2 |
|---|---|
| s |
| Col1 | Col2 |
|---|---|
| u | sn |
कोष के लिए निवेदन :
इस परोपकारी समारोह में लाखों के भाग लेने की आशा की जा रही है और वे भारतीय बौद्ध जन समिति की स्थानीय शाखा को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। श्रद्धेय बाबा साहेब ने इस महान समारोह के प्रबंध दायित्व इसी समिति को सौंपा है। वित्तीय सहायता प्रदान करते समय स्थानीय दानदाताओं को संबंधित समिति से रसीद लेने का आग्रह करना चाहिए। बाहर के लोग अपना धन कृपया मनी आर्डर से भेजें।
जो लोग समारोह के प्रबंध में सहायता देना चाहते हैं, वे 30 सितंबर तक या उससे पहले अधोहस्ताक्षर से मिलें।
डब्ल्यू.एम. गोडबोले
मंत्री
भारतीय बौद्ध जन समिति
नागपुर शाखा, कोठारी मेंसन
सीताबुल्डी, नागपुर।
दिनांक 21 सितंबर, 1956
निम्न एक पत्र के द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने श्रद्धेय भिक्षु चंद्रामणी से धर्मांतरण संपन्न करने की प्रार्थना की।
26 अलीपुर रोड
24 सितंबर, 1956
श्रद्धेय भिक्षु चंद्रमणी
कुशीनारा, गोरखपुर जिला
उत्तर प्रदेश
श्रद्धेय भंते,
इसके द्वारा मैं आपको सूचित करना चाहूंगा कि मैंने और मेरी पत्नी ने बौद्ध अंगीकार करने का निर्णय किया है। धर्मांतरण समारोह 14 अक्तूबर, 1956 को नागपुर में होगा। समारोह का समय प्रातः 9 से 11 बजे का तय किया गया है। हमारी बड़ी इच्छा है धर्मानुष्ठान का कार्य आप करें। आप भारत के सबसे वयोवृद्ध भिक्षु हैं अतः हमारे विचार से धर्मानुष्ठान आपके द्वारा ही उपयुक्त होगा।