158. 15.10.1956 बौद्ध धर्म विश्व का उद्धारक होगा - Page 522

501

कार्यक्रम की व्यवस्था नागपुर में वेक्सीन इंस्टीट्यूट, साउथ अम्बाजरी रोड के पास के खुले मैदान में की गई थी। मैदान को बांसों की परतों से ढका गया था, और पूरे मैदान में 3000 से ज्यादा बिजली के बल्ब लगाए गए थे। स्त्रियों के लिए अलग प्रबंध किए गए थे।

श्री रेवाम कावडे और श्री डब्ल्यू.एम. गोडबोले ने धर्मांतरण समारोह विवरण देते हुए एक पुस्तिका निकाली।

शनिवार 13.10.1956

सायं 5-8 बजे, परित्राणा 8’10 बजे

श्री वालासिन्हा, महामंत्री

महाबोधि सोसाइटी का भाषण

बुद्ध के जीवन और भारत

के सुविदित बौद्ध स्थलों

पर चित्रदर्शी लालटेन

(मैजिक लेनटर्न) का प्रदर्शन

रविवार 14.10.1956

(अशोक विजयादशमी)

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर श्रीमती मेम साहिब अम्बेडकर और अन्य लोगों का धर्मांतरण समारोह

प्रातः 11-11ः25

महाबोधि समाज, कलकत्ता द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को बुद्ध की मूर्ति भेंट

सायं 6-7

महाबोधि समाज के महामंत्री

श्री डी. वालिसिंहा का भाषण

सायं 8-11

मिलिंद कालेज, औरंगाबाद द्वारा,

एक मराठी, नाटक ‘युग यात्रा’ का मंचन

सोमवार 15.10.1956

प्रातः 8.11 बजे

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का भाषण

सायं 8-11 मैजिक लेंटर्न प्रदर्शन

नवयुग दिनांक 21 अक्तूबर, 1956