520 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
जा रहे हैं उनमें लगभग 15 महाथेरा बर्मा से है। मोजी और उसोशिरा में भवन निर्माण कार्य चल रहा है। जापानी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल पहले से ही है। यहां और पिछले महीने की 27 तारीख से मेरे साथ प्रतिदिन चर्चा कर रहा है।
जहां तक बौद्ध धर्म पर आपकी रचना के प्रकाशन की लागत में योगदान का संबंध है, मैं आपको पहले ही लिख चुका हूं कि मै। एशिया फाउंडेशन से कोई सहायता प्राप्त न कर सकूंगा। क्योंकि उसके प्रतिनिधि बदल गए हैं। जब आप यहां थे तब जिस प्रतिनिधि ने आपसे बात की थी, उसका मनीला ट्रांसफर हो गया है, और ऐसा लगात है कि नए प्रतिनिधि को इस प्रकार की चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं आशा कर रहा था कि.........................................................
निबंध प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के विषय में प्रमुख सदस्यों के साथ मेरा वार्तालाप हुआ है और उन्होंने यह प्रस्ताव सिद्धांततः स्वीकार कर लिया है। मैं चाहता हूं इसलिए आप या श्रीमती अम्बेडकर एक विस्तृत योजना का प्रारूप भेज दें जो काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नौ व्यक्ति जिसमें यूनू, मुख्य न्यायाधीश यू थियन मांग और मैं स्वयं नई दिल्ली जयंती समारोह में आ रहे हैं जिसका निमंत्रण हमें भारतीय जंयती समारोह समिति द्वारा प्राप्त हुआ है। मैं काठमांडू एक दस सदस्य प्रतिनिधि मंडल के साथ बर्मा से चतुर्थ डब्लू एफ बी सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। मेरी पत्नी भी मेरे साथ जाएंगी। हम लुम्बिनी से नई दिल्ली आएंगे। इस माह की 22 तारीख को अथवा उसके आस-पास हम नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।
कृपया श्रीमती अम्बेडकर और अपने अन्य साथियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करें।
सेवा में
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
सदस्य, राजसभा, नई दिल्ली
धम्मानुरागी आपका
यू चान हून
जज, सुप्रीम कोर्ट बर्मा संघ रंगून
समय मैं इतने बड़े और यदि मैं यह कह सकूं कि इतने अतिविशालव्यापक विषय पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हूं। इस विषय पर आधी दुनिया का ध्यान लगा है, और मैं जानता हूं कि इसमें बड़ी संख्या में बौद्ध देशों के छात्रों की भी भारी दिलचस्पी है। मामले के इस दूसरे पक्ष को मैं भारी चिंता के